Breaking News :
>>इगास के रंग में रंगे सूचना महानिदेशक व उपाध्यक्ष MDDA बंशीधर तिवारी, पहाड़ी गीतों पर जमकर थिरके>>भारतीय क्रिकेट के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा>>सीएम धामी ने रूप चतुर्दशी (छोटी दीपावली) पर समस्त प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>बॉक्स ऑफिस पर सूर्या की ‘सीन’ का धमाका, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>युवाओं के लिए खुशखबरी, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में 54 पदों पर निकली भर्ती>>‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर बने शहजाद पूनावाला, जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये>>लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित>>केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास>>अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके>>दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 07 शव बरामद>>जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी>>बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का धमाका, पहले दिन ही पार किया 60 करोड़ का आंकडा>>धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग>>लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल>>रंगारंग प्रस्तुतियों और बॉलीवुड गायक वरुण जैन की शानदार परफॉर्मेंस के साथ ‘धरोहर-2026’ का भव्य समापन>>केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद>>अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट>>जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
खेल-जगत

पाकिस्तान टीम के पूर्व क्रिकेटर ने कहा- मैच फिक्सिंग का आरोप सिद्ध हो जाते हैं तो मैं फांसी का हकदार हूं

पाकिस्तान की क्रिकेट टीम हमेशा से मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग के लेकर बदनाम रही है। सालों बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर एक-दूसरे पर मैच फिक्सिंग का आरोप लगाते नजर आते हैं। ताजा मामला पाकिस्तान के ही पूर्व क्रिकेटर बासित अली का है। बासित अली पर मैच फिक्सिंग का आरोप लगा है, जिसे लेकर उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी के पूर्व सीईओ आरिफ अब्बासी ने जो भी आरोप उन पर लगाए हैं वे बेबुनियाद हैं।

उन्होंने तमाम आरोपों से इनकार करते हुए कड़ा बयान दिया है। बासित अली का कहना है कि अगर मेरे खिलाफ आरोप साबित हो जाएं तो मैं मरने के लिए तैयार हूं। इससे पहले, आरिफ अब्बासी ने बासित अली पर सीधे मैच फिक्सिंग में शामिल होने का आरोप लगाया था। पूर्व पीसीबी सीईओ के अनुसार, आरोपी क्रिकेटर ने पूर्व टीम मैनेजर इंतिखाब आलम के सामने 1994 में श्रीलंका दौरे पर 25 साल पहले मैच फिक्सिंग में शामिल होने की बात स्वीकार की थी।

उधर, हाल ही में एक वीडियो इंटरव्यू में बासित अली ने मैच फिक्सिंग के इन सभी आरोपों को खारिज कर दिया है और कहा है कि अगर उन पर अपराध साबित हो जाता है तो वे मरने के लिए तैयार हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि अब्बासी के आरोपों को इंतिखाब आलम ने गलत और बेबुनियाद माना था।

बासित अली ने जियो सुपर के हवाले से कहा है, “मुझे इंतिखाब आलम का फोन आया और उन्होंने मुझे बताया कि मीडिया में उनके के खिलाफ चल रही बातों से उनका कोई लेना-देना नहीं है। हालांकि, चाहे वह आरिफ अब्बासी हो या कोई और, अगर कोई भी मेरे खिलाफ दुनिया की किसी भी अदालत में मैच फिक्सिंग साबित करा सकता है, तो मुझे फांसी दी जानी चाहिए।” बता दें कि बासित अली ने पाकिस्तान के लिए 1993 से 1996 के बीच 19 टेस्ट और 50 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले हैं।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *