Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

नदी भूमि के आवंटन को निरस्त करने के लिए 30 जून तक का समय

देहरादून। नदी श्रेणी की भूमि के आवंटन निरस्त करने के लिए नैनीताल हाईकोर्ट ने राजस्व सचिव को 30 जून तक का समय दिया है। यह कार्रवाई के लिए अंतिम अवसर भी है, क्योंकि इससे पूर्व के आदेश में 10 नवंबर तक आवंटन निरस्त करने के लिए कहा गया था। हालांकि, राजस्व सचिव के आग्रह पर समय अवधि को बढ़ाया गया है।

मुख्य न्यायाधीश रमेश रंगनाथन व न्यायाधीश मनोज कुमार की पीठ ने नदी श्रेणी की भूमि लोगों के नाम करने संबंधी मामले में सुनवाई करते हुए यह आदेश जारी किए। हाई कोर्ट ने इससे पहले 10 अगस्त 2018 को आदेश जारी कर तीन माह के भीतर नदी श्रेणी की भूमि आवंटन पर सर्वे कराकर उन्हें निरस्त करने के आदेश दिए थे।

तत्कालीन राजस्व सचिव विनोद रतूड़ी ने इस पर जिलाधिकारियों को कार्रवाई के लिए कहा था और यहां से उपजिलाधिकारियों को पत्र भेजे गए थे। हालांकि, अधिकारियों ने इस मामले में हीलाहवाली बरती। यही वजह है कि नदी श्रेणी (नदी, नाले, तालाब, जोहड़ आदि) की भूमि कहीं बिल्डरों के कब्जे में है तो कहीं उस पर फ्लैट खड़े हो गए हैं।

अब जब कोर्ट ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है तो वर्तमान राजस्व सचिव सुशील कुमार का कहना है कि जिलाधिकारियों को इस बाबत पत्र लिखा गया है। उन्होंने कहा कि इस दफा किसी भी तरह की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रशासन की टीम ने किया गोलमाल

शिमला बाईपास रोड स्थित आसन नदी की भूमि के एक हिस्से पर किए गए आवासीय परियोजना के निर्माण पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) की अध्यक्षता में गठित टीम ने जांच की थी। हालांकि, इसमें फसली वर्ष 1345 के हिसाब से रिकॉर्ड की जांच न कर बाद के सेटेलमेंट के आधार पर सर्वे किया गया।

इसमें बिल्डर को लाभ पहुंचाने के लिए नदी के रकबे को यथावत बताकर परियोजना को क्लीन चिट दे दी गई, जबकि मूल रिकॉर्ड को देखा जाता तो पता चल पाता कि नदी के रकबे में से ही जमीन का आवंटन कई लोगों के नाम पर किया गया है। हालांकि, अब हाई कोर्ट के आदेश के बाद इस परियोजना पर गाज गिरनी तय है।

आपदा प्रबंधन को ही दे दी नदी भूमि

जिस आपदा प्रबंधन प्राधिकरण पर लोगों को आपदा से बचाने की जिम्मेदारी है, उसके कार्यालय के निर्माण के लिए ही नदी श्रेणी की भूमि का आवंटन कर दिया गया। झाझरा में खसरा नंबर 1171क में 3.5 हेक्टेयर भूमि प्राधिकरण के नाम आवंटित कर दी गई है। अब कोर्ट के आदेश के बाद भूमि का आवंटन निरस्त करने की तैयारी की जा रही।

 519 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!