देश को संकट में डाल रही है कांग्रेस, घोषणापत्र इसका उदाहरण: योगी आदित्यनाथ

काशीपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस देश को संकट में डाल रही है। पार्टी का घोषणापत्र इसका उदाहरण है। कांग्रेस के कारण ही देश का दुर्भाग्यपूर्ण विभाजन हुआ। इसके लिए मुस्लिम लीग व कांग्रेस का गठजोड़ जिम्मेदार था। आज राहुल गांधी वायनाड से नामांकन कर रहे हैं और वहां भी कांग्रेस का मुस्लिम लीग से गठबंधन है। ये देश को कहां ले जाएगा ये चिंता का विषय है। कांग्रेस देश के लिए खतरा बनती जा रही है।
काशीपुर में आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि कांग्रेस कैसा माहौल पैदा करना चाहती है। उसका चुनावी घोषणापत्र इसका उदाहरण है। इसमें सेना को कमजोर करने की बात है। आतंकवाद, नक्सलवाद के बावजूद कांग्रेस को वोट बैंक की चिंता है। देश की सुरक्षा से खिलवाड़ किया जा रहा है।
देश में एक ही नारा है-मोदी-मोदी। इस देश को प्रधानमंत्री मोदी चाहिए। भारत का हर नागरिक मोदी के साथ खड़ा है। कांग्रेस को गरीब, मजदूर, किसान की चिंता नहीं है। कभी परिवार, कभी जाति, कभी क्षेत्र के नाम पर लोगों को भड़काते हैं। कांग्रेस की सरकार के समय में कांग्रेस नेतृत्व की सरकार के समय देश में आंतकवादी की घटनाएं ज्यादा घटित हुई।
86 total views, 1 views today