Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

पहाड़ी रूट पर यात्रियों को होगी परेशानी, नहीं चलेंगी रोडवेज की 14 बसें

देहरादून। शुक्रवार से पहाड़ी रूटों पर रोडवेज की बसों का संचालन प्रभावित रहेगा। दरअसल, देहरादून के पर्वतीय डिपो की 15 बसों को चुनावी ड्यूटी में लगा दिया गया है। इनमें 14 बसें पहाड़ी रूटों की हैं। बसों का संचालन न होने से दून से पहाड़ आने-जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। बसों का संचालन 16 अप्रैल तक बाधित रहेगा।

लोकसभा चुनाव नजदीक आने पर तमाम व्यवस्थाओं के लिए रोडवेज की 15 बसों को भी अधिग्रहीत किया गया है। पांच से 16 अप्रैल तक इन बसों की सेवाओं का लाभ नहीं लिया जा सकेगा। इनमें एक बस दिल्ली रूट की है, जबकि शेष पहाड़ी रूटों की हैं। जाहिर है कि इतनी अधिक संख्या में बसों को चुनावी ड्यूटी में लगाने से रोडवेज बसों के संचालन बुरी तरह से प्रभावित होगा।

इन रूटों पर नहीं चलेंगी बसें 

देहरादून-कथियान, देहरादून-लैंसडोन, देहरादून-भोरगांव, देहरादून-पौड़ी, देहरादून-कैराड़, देहरादून-देवलकोट, हापला-पोखरी, देहरादून-जखोल, आराकोट-जोठाड़ी, हनोल-त्यूणी, देहरादून-तिलवाड़ा, देहरादून-सइया, देहरादून-दिल्ली, देहरादून-कालसी, देहरादून-मसूरी।

संचालन पर असर पड़ना लाजमी 

उत्तराखंड परिवहन निगम के महाप्रबंधक दीपक जैन के अनुसार पर्वतीय डिपो की 15 बसों को चुनाव ड्यूटी में लगाया गया है। इनमें अधिकांश पहाड़ी रूटों की बसें हैं। इससे पहाड़ी रूटों पर बसों के संचालन पर असर पड़ेगा।

सर्वाधिक चालान करने पर तीन पुलिसकर्मी पुरस्कृत

मार्च महीने में यातायात नियम के उल्लंघन पर सर्वाधिक चालानी कार्रवाई करने वाले तीन पुलिसकर्मियों को एसपी ट्रैफिक प्रकाश चंद्र आर्य ने पुरस्कृत किया है। पुरस्कृत होने वालों में यातायात निरीक्षक राजपाल सिंह रावत व राजीव रावत तथा उप निरीक्षक अनिरुद्ध भंडारी शामिल हैं।

वहीं सिटी पेट्रोल यूनिट के एसआइ महिपाल, अविनाश व राजेंद्र नाथ को पुरस्कृत किया गया है। इससे पूर्व यातायात व्यवस्था को लेकर गोष्ठी भी आयोजित की गई, जिसमें एसपी ट्रैफिक ने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों के उत्साहवद्र्धन को यह कदम उठाया गया है। गोष्ठी में सीओ राकेश देवली व अन्य मौजूद रहे।

 89 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!