Breaking News :
>>जनता दर्शन में 10 शिकायतों पर सुनवाई, अपर जिलाधिकारी ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश>>सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर फैलाई जा रही भ्रामक अफवाह को महाराज ने बताया आधारहीन>>जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी तरह की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं- डीएम>>वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखंड का गौरवपूर्ण प्रदर्शन>>19 साल के रितेश पाल ने जीता ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ सीजन 5 का खिताब>>‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नंदा की चौकी आंगनवाड़ी केंद्र में आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम>>दिल्ली-NCR की दुष्कर्म घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, निर्भया कांड की यादें हुईं ताजा>>कालिंदी ट्रेक पर फंसे 29 ट्रेकर्स का सफल रेस्क्यू, हेलीकॉप्टर से हर्षिल पहुंचाया>>भारतीय दवा कंपनियों के लिए खुशखबरी, अमेरिका में इन दवाओं पर नहीं लगेगा टैरिफ>>एशियन गेम्स 2026- भारत-अफगानिस्तान क्वार्टर फाइनल रद्द, सेमीफाइनल में पहुंचा भारत>>सिंहस्थ 2028 की तैयारी में उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण को लेकर तनाव, भारी पुलिसकर्मी तैनात, हाईकोर्ट में सुनवाई आज>>चीड़बासा स्लाइडिंग जोन में संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर 1500 यात्रियों को सुरक्षित पहुंचाया गौरीकुंड>>दिल्ली में प्रवासी बुद्धिजीवियों से CM धामी का संवाद, कहा- उत्तराखण्ड के विकास में प्रवासियों की महत्वपूर्ण भागीदारी>>रेड-ऑरेंज अलर्ट पर मुख्य सचिव का बड़ा निर्देश, 24×7 अलर्ट मोड में रहें सभी विभाग>>परिणाम आधारित शिक्षा से विद्यार्थियों को रोजगार के साथ रोजगार सृजन के लिए तैयार करना जरूरी: कुलपति>>कार्यक्रम स्थगित कर आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे डॉ. धन सिंह रावत>>जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में जिला कौशल एवं अप्रेंटिसशिप समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न>>देहरादून में पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित, 30 सितंबर से भरे जाएंगे नामांकन पत्र>>अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने बाड़ेछीना स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कार्मिकों पर मांगा स्पष्टीकरण>>मौहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर हादसों की रोकथाम को तैनात रहेगी टास्क फोर्स; डीएम ने 24×7 पेट्रोलिंग एवं सघन चेकिंग के दिए निर्देश
ताज़ा खबरेंदेश

अमरनाथ यात्रा पर आतंकियों की नजर, भारतीय सेना मुँहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 अप्रैल 2022, बुधवार, श्रीनगर।जम्मू-कश्मीर को गुलाम कश्मीर से अलग करने वाली नियंत्रण रेखा (LOC) पर बेशक बीते एक साल से खामोशी है, लेेकिन श्री अमरनाथ यात्रा से पूर्व एलओसी के पार आतंकी शिविरों और लांचिंग पैड पर काफी हलचल हो रही है। संघर्ष विराम की आड़ में पाकिस्तानी सेना ने अपनी मोर्चेबंदी मजबूत करने के बाद आतंकी कैंप व लांचिंग पैड भी सक्रिय कर दिए हैं।

खुफिया सूत्रों के अनुसार, करीब 80 आतंकी जिनमें से अधिकांश अफगानिस्तान से लौटे हैं, इस समय कश्मीर में घुसपैठ के लिए उचित मौके का इंतजार करते हुए विध्वंसकारी गतिविधियों की ट्रेनिंग में व्यस्त हैं। उन्हें पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों के एक दल के अलावा कुछ पुराने कश्मीरी आतंकी जम्मू-कश्मीर के मौजूदा हालात और परिस्थितियों से भी अवगत करा रहे हैं। वहीं, भारतीय सेना पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। बता दें कि श्री अमरनाथ यात्रा 30 जून से शुरू हो रही है। हर बार पाकिस्तान और उसके आतंकी संगठन यात्रा में खलल डालने की साजिशें रचते हैं।

संबंधित अधिकारियों ने बताया कि 5 अगस्त, 2019 के बाद से भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना द्वारा संघर्ष विराम का उल्लंघन करने पर मुंहतोड़ जवाब दिया है। भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान की कई अग्रिम चौकियों को भारी नुकसान पहुंचा था। इसके अलावा उसके कई सैनिक भी मारे गए हैं। हालांकि

पाकिस्तानी सेना ने 2019 से फरवरी 2020 तक एलओसी पर भारतीय कार्रवाई में मारे गए अपने सैनिकों की संख्या की कभी पुष्टि नहीं की है, लेकिन विभिन्न स्रोतों के मुताबिक, यह संख्या करीब 145 है। भारतीय कार्रवाई में लगातार होने वाले नुकसान को देखते हुए पाकिस्तानी सेना ने बीते साल फरवरी में एलओसी पर संघर्ष विराम समझौते की पुनर्बहाली की इच्छा जताई थी। भारत ने इसका सकारात्मक जवाब दिया और उसके बाद से एलओसी पर स्थिति लगभग शांत बनी हुई है।

पाकिस्तानी सेना ने करीब आठ हजार टन सामग्री का इस्तेमाल अपनी मोर्चेबंदी में किया

अधिकारियों ने बताया कि फरवरी 2021 के बाद एलओसी पर कुछ समय के लिए आतंकियों की गतिविधियां लगभग बंद हो चुकी थी, लेकिन बीते अक्टूबर में यह गतिविधियां दोबारा शुरू हुईं जो अब पहले से कहीं ज्यादा तेज नजर आती हैं। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम के समझौते की पुनर्बहाली का फायदा अपने अग्रिम मोर्चों व चौकियों को मजबूत करने के लिए किया है। उसने करीब आठ हजार टन सामग्री का इस्तेमाल अपनी मोर्चेबंदी में किया है

पाकिस्तानी सेना ने एलओसी के साथ सटे इलाकों में 60 भारी तोपें तैनात करने के अलावा अपनी वायु प्रतिरक्षा प्रणाली को भी मजबूत बनाया है। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान से लौटे आतंकियों को पाकिस्तान ज्यादा देर तक गुलाम कश्मीर में बर्दाश्त नहीं कर सकता। यह उसके लिए भी घातक साबित हो सकते हैं, इसलिए पाकिस्तानी सेना उन्हें अगले एक दो माह में कश्मीर मे धकेलेगी। ऐसे में पाकिस्तानी सेना किसी भी समय संघर्ष विराम का उल्लंघन कर सकती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!