Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
उत्तराखण्डस्वास्थ

एम्स ऋषिकेश के आउटरीच सेंटर पर मरीजों को जल्दी मिलेगी टेलीमेडिसिन सेवा : निदेशक एम्स

एम्स निदेशक ने बताया स्वास्थ्य जांच को जल्द लगेगी हेल्थ एटीएम मशीन

चंद्रेश्वरनगर में संस्थान के आउटरीच सेल द्वारा “आयुष्मान भव: सेवा पखवाड़ा” शुरू

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 सितम्बर 2023, सोमवार, ऋषिकेश। एम्स, ऋषिकेश के सोशल आउटरीच सेल के तत्वावधान में स्वास्थ्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए “आयुष्मान भवः सेवा पखवाड़ा“ के अंतर्गत कम्युनिटी आउटरीच सेंटर चंद्रेश्वर नगर ऋषिकेश में विभिन्न स्वास्थ्य एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। सोशल आउटरीच सेल, एम्स ऋषिकेश द्वारा चंद्रेश्वरनगर, ऋषिकेश में आयोजित कार्यक्रम में आउटरीच कम्युनिटी सेंटर में एम्स की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर डॉ. मीनू सिंह ने आयुष्मान भव कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह द्वारा बताया गया कि आयुष्मान भवः “सेवा पखवाड़ा“ कार्यक्रम का उद्देश्य कम्युनिटी को एनसीडी ( ग़ैर संचारी रोगों) के लिए स्वास्थ्य एवं जागरूकता सेवा मुहैय्या कराना है। साथ ही उन लोगों तक पहुंचना है जो सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते हैं।

उन्होंने बताया कि एम्स के कम्युनिटी आउटरीच सेंटर को जल्द ही टेलीमीडिसिन सेवा से जोड़ा जाएगा, जिससे मरीजों को एम्स के विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य परामर्श व प्रभावी उपचार उपलब्ध हो सके। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भवः “सेवा पखवाड़ा “के अंतर्गत आउटरीच सेंटर में आम जनता के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 100 से अधिक मरीजों की गैर संचारी रोगों के लिए स्क्रीनिंग की गई, साथ ही उनका सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, उपचार किया गया व उन्हें निशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई गई। साथ ही नर्सिंग ऑफिसर्स द्वारा नुक्कड़ सभा के माध्यम से जनसामान्य को जागरुकता किया गया। इस दौरान उन्हें ,डेंगी के सेवन प्लस वन कार्यक्रम, नि:शुल्क चिकित्सा के लिए आयुष्मान कार्ड योजना से जुड़ने आदि संबंधी जानकारियां दी गई।

कार्यक्रम के दौरान आयुष्मान भारत योजना से वंचित 100 से अधिक लोगों को आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी गई। नोडल अधिकारी, सोशल आउटरीच सेल डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि इस केंद्र के माध्यम से हम प्राथमिक स्तर पर मरीजों की बीमारी को आगे बढ़ने से रोकथाम के उपायों के साथ ही लोगों को संक्रामक और गैर संचारी रोगों के प्रति जागरूक मुहिम चलाई जाएगी। लिहाजा इसी उद्देश्य से इस क्षेत्र में कम्युनिटी आउटरीच सेंटर की स्थापना की गई है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में इस सेंटर के संचालन के लिए मां कात्यायनी माता मंदिर ट्रस्ट के संस्थापक गुरविंदर सलूजा की ओर से एम्स ऋषिकेश के आउटरीच सेल को यह स्थान उपलब्ध कराया गया है।

उन्होंने बताया कि “आयुष्मान भवः सेवा पखवाड़ा“ के अंतर्गत आउटरीच सेंटर में आम जनता के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 70 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण, उपचार किया गया व उन्हें निशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई गई। साथ ही नर्सिंग ऑफिसर्स द्वारा नुक्कड़ सभा के माध्यम से जनसामान्य को जागरुकता किया गया। इस दौरान उन्हें ,डेंगी के सेवन प्लस वन कार्यक्रम, निशुल्क चिकित्सा के लिए आयुष्मान कार्ड योजना से जुड़ने आदि संबंधी जानकारियां दी गई। इस अवसर पर पखवाड़े के अंतर्गत संस्थान के यूरोलॉजी विभाग के डॉ. हर्षित ने अंगदान के बारे में लोगों को जागरुक किया और शपथ भी दिलाई।

डॉ. संतोष ने बताया कि आयुष्मान वार्ड/ ग्राम के अंतर्गत जल्द ही राज्य स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मिलकर किसी भी वार्ड / ग्राम में एनसीडी के तहत ३० वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जाएगी व शत प्रतिशत स्क्रीनिंग के बाद उसे आयुष्मान वार्ड /ग्राम घोषित किया जाएगा। सेंटर की चिकित्साधिकारी डॉ. सिद्धि कोठियाल ने बताया कि डेंगी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए चंद्रेश्वरनगर, ऋषिकेश क्षेत्र में डेंगू सेवन प्लस वन कार्यक्रम के तहत लोगों को घर- घर जाकर इसकी जानकारी दी गई साथ ही कुछ स्थानों पर मिला डेंगी मच्छर के लार्वा को नष्ट कर दिया गया।

आयोजित कार्यक्रम में एम्स की डीएमएस डॉ. पूजा भदौरिया, चीफ नर्सिंग ऑफिसर रीटा शर्मा, डीएनएस वंदना, नर्सिंग ऑफिसर्स, एएनएम,आशा कार्यकर्ता, लैब टेक्निशियन, वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन के पदाधिकारियों के अलावा एम्स सोशल आउटरीच सेल के प्रतिनिधि संदीप सिंह, हिमांशु गवाड़ी, त्रिलोक सिंह, स्वाति आदि मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!