Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
फिल्म-जगत

तेजा सज्जा की ‘मिराय’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, 5 दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 17 सितम्बर 2025, मुम्बई। साउथ सुपरस्टार तेजा सज्जा की हालिया रिलीज फिल्म ‘मिराय’ दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा में है। कार्तिक गट्टामनेनी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 12 सितंबर को सिनेमाघरों में उतरी थी और पहले ही हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। शानदार विजुअल इफेक्ट्स और दमदार कहानी की वजह से फिल्म ने दर्शकों का ध्यान खींच लिया है।

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

‘मिराय’ ने रिलीज के पहले ही दिन 13 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर मजबूत शुरुआत की। इसके बाद दूसरे दिन शनिवार को फिल्म की कमाई 15 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। रविवार को छुट्टी का फायदा उठाते हुए इस फिल्म ने 16.6 करोड़ रुपये का कारोबार किया। चौथे दिन सोमवार को फिल्म का कलेक्शन घटकर 6.4 करोड़ रुपये रहा, जबकि मंगलवार यानी पांचवें दिन ‘मिराय’ ने 3.18 करोड़ रुपये कमाए। इस तरह फिल्म ने सिर्फ पांच दिनों में कुल 54.18 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है।

फिल्म की खासियत

60 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म के शानदार वीएफएक्स और एक्शन सीक्वेंस इसकी सबसे बड़ी ताकत हैं। कहानी एक योद्धा की है, जिसे एक चमत्कारी छड़ी की शक्ति मिलती है। उसे अपनी क्षमता साबित करने के लिए कई कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही उसे नौ पवित्र ग्रंथों की रक्षा करने की जिम्मेदारी भी निभानी होती है।

स्टार कास्ट

तेजा सज्जा के साथ फिल्म में श्रिया सरन, जयराम, मांचू मनोज, रितिका नायक, जगपति बाबू, राजेंद्रनाथ जुत्शी, पवन चोपड़ा और तन्जा केलर जैसे दिग्गज कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।

(साभार)

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!