Breaking News :
>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये>>सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ की मां स्वर्गीय सावित्री देवी को दी श्रद्धांजलि>>‘ये प्रेम मोल लिया’ को मिला यू/ए सर्टिफिकेट, 27 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>मधुबनी में लापता 21 वर्षीय युवक का अधजला शव मिला, जन्मदिन की पार्टी के बहाने ले जाने का आरोप; एक संदिग्ध हिरासत में
क्राइम

चंडीगढ़ में पुलिस बीट बॉक्स के पास किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार

चंडीगढ़। शहर में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए चार अज्ञात युवकों ने पुलिस बीट बॉक्स के नजदीक ही एक 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला कर दिया। घटना सोमवार रात करीब 8:40 बजे सेक्टर-25 में हुई। हमले में किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद चारों आरोपी मौके से फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-25 निवासी 17 वर्षीय अमन सोमवार रात किसी निजी काम से जा रहा था। इसी दौरान जब वह इलाके में स्थित पुलिस बीट बॉक्स के पास पहुंचा, तभी चार युवक उसके नजदीक आए और अचानक उस पर हमला कर दिया। हमले में अमन के सीने और बाएं कूल्हे पर चाकू से चोटें आईं।

घटना के बाद हमलावर वहां से भाग निकले। आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायल किशोर को निजी वाहन के जरिए तत्काल जीएमएसएच-16 अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार किया गया।

मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-24 पुलिस चौकी की टीम हमलावरों की पहचान करने और घटना के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है। फिलहाल पुलिस आसपास के घटनाक्रम और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की पड़ताल कर रही है।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.