Breaking News :
>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार>>डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, मैग्नीशियम की कमी पूरी करने में मिल सकती है मदद>>बिग बॉस 20 में मिड-वीक एविक्शन ने चौंकाया, रीति तिवारी हुई घर से बेघर>>जन्मदिन पर लवलीना ने रचा इतिहास, चीन की मुक्केबाज को 5-0 से हराकर जीता स्वर्ण पदक>>महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि>>देहरादून में श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती और शास्त्री जयंती>>2 से 8 अक्टूबर तक मनाया जाएगा लोकतंत्र बचाओ सप्ताह जिला स्तर पर आयोजित होंगे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च>>भवाली में अंग्रेजी शराब की दुकान पर छापेमारी,ओवररेटिंग और रेट लिस्ट नहीं होने की शिकायत
मनोरंजन

कुणाल खेमू की ‘वाइब’ का टीजर जारी, स्पाई मिशन में दिखेगा कॉमेडी और एक्शन का तड़का

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 21 अगस्त 2026, देहरादून। कुणाल खेमू एक बार फिर अपने अलग अंदाज से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘वाइब’ का टीजर शुक्रवार को जारी कर दिया गया है। टीजर में एक्शन, कॉमेडी और जासूसी की दुनिया का दिलचस्प मिश्रण देखने को मिल रहा है। खास बात यह है कि फिल्म बॉलीवुड की स्पाई फिल्मों के गंभीर अंदाज को मजेदार तरीके से पेश करती नजर आ रही है।

प्रीति जिंटा निभा रही हैं खुफिया अधिकारी का किरदार

टीजर में प्रीति जिंटा एक खुफिया एजेंसी की अधिकारी के रूप में दिखाई देती हैं। एजेंसी को देश में संभावित आतंकी हमले की जानकारी मिलती है। इसके बाद मिशन को अंजाम देने के लिए हार्दिक और बग्स नाम के दो युवाओं को चुना जाता है।

हार्दिक का किरदार कुणाल खेमू निभा रहे हैं, जबकि बग्स के रोल में स्पर्श श्रीवास्तव नजर आते हैं। दोनों को एजेंट बनने की ट्रेनिंग दी जाती है। जहां स्पर्श का किरदार गंभीर नजर आता है, वहीं कुणाल का किरदार लापरवाह और मजाकिया अंदाज में दिखाई देता है।

स्पाई फिल्मों की दुनिया पर मजेदार अंदाज

‘वाइब’ के टीजर में बॉलीवुड की चर्चित स्पाई फिल्मों की शैली को कॉमेडी के साथ पेश करने की कोशिश की गई है। फिल्म में आम जिंदगी जीने वाले युवाओं को अचानक एक बड़े और गंभीर मिशन का हिस्सा बनते दिखाया गया है। एक्शन सीक्वेंस के साथ कई ऐसे दृश्य भी हैं, जो दर्शकों को हंसाने का काम करते हैं।

टीजर में कुणाल खेमू, प्रीति जिंटा और स्पर्श श्रीवास्तव के अलावा भोजपुरी अभिनेता निरहुआ और यशपाल शर्मा की भी झलक देखने को मिलती है। फिल्म से डेब्यू करने जा रहीं वंशिका धीर की भूमिका को लेकर फिलहाल टीजर में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

कुणाल खेमू ने संभाली निर्देशन की कमान

‘वाइब’ की कहानी लिखने के साथ इसका निर्देशन भी कुणाल खेमू ने किया है। फिल्म का निर्माण कुणाल खेमू और चिराग निहलानी मिलकर ड्रोगो फिल्म्स के बैनर तले कर रहे हैं। फिल्म में स्पाई थ्रिलर के साथ कॉमेडी और एक्शन का मिश्रण देखने को मिलेगा।

इस दिन सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

मेकर्स ने ‘वाइब’ की रिलीज डेट भी घोषित कर दी है। यह फिल्म 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। टीजर के बाद अब दर्शकों की नजर फिल्म के ट्रेलर और इसके किरदारों के बीच की केमिस्ट्री पर है।

Loading

error: Content is protected !!