Breaking News :
>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार>>डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, मैग्नीशियम की कमी पूरी करने में मिल सकती है मदद>>बिग बॉस 20 में मिड-वीक एविक्शन ने चौंकाया, रीति तिवारी हुई घर से बेघर>>जन्मदिन पर लवलीना ने रचा इतिहास, चीन की मुक्केबाज को 5-0 से हराकर जीता स्वर्ण पदक>>महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि>>देहरादून में श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती और शास्त्री जयंती>>2 से 8 अक्टूबर तक मनाया जाएगा लोकतंत्र बचाओ सप्ताह जिला स्तर पर आयोजित होंगे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च>>भवाली में अंग्रेजी शराब की दुकान पर छापेमारी,ओवररेटिंग और रेट लिस्ट नहीं होने की शिकायत
उत्तराखण्डपौड़ी गढ़वाल

श्रीनगर में 3 करोड़ की लागत से बनेगी अत्याधुनिक ई-लाइब्रेरी, छात्रों को मिलेंगी आधुनिक सुविधायें

श्रीनगर में निर्माणाधीन ई-लाइब्रेरी का मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया निरीक्षण

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 21 अगस्त 2026, पौड़ी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं और विद्यार्थियों के लिए श्रीनगर क्षेत्र में अध्ययन की आधुनिक सुविधा जल्द उपलब्ध होने वाली है। करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन अत्याधुनिक ई-लाइब्रेरी का शुक्रवार को शिक्षा मंत्री एवं स्थानीय विधायक डॉ. धन सिंह रावत ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए प्रस्तावित सुविधाओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री ने कार्यदायी संस्था पेयजल निर्माण निगम के अधिकारियों को भवन निर्माण में गुणवत्ता के मानकों का पूरी तरह पालन करने और काम को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ई-लाइब्रेरी विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए आधुनिक संसाधन और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तैयार की जा रही है।

ई-लर्निंग और अध्ययन कक्ष की होगी सुविधा

ई-लाइब्रेरी में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न विषयों की पुस्तकें, ई-लर्निंग की सुविधा और पर्याप्त अध्ययन कक्ष उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए विशेष रूप से अनुकूल अध्ययन माहौल विकसित किया जाएगा। यहां छात्र शांत और व्यवस्थित वातावरण में नियमित पढ़ाई कर सकेंगे।

दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए भी सुगम होगा भवन

ई-लाइब्रेरी के निर्माण में दिव्यांग विद्यार्थियों की सुविधा का भी ध्यान रखा जा रहा है। भवन में रैंप समेत आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी, ताकि दिव्यांग छात्र भी आसानी से अध्ययन केंद्र का इस्तेमाल कर सकें।

श्रीनगर के साथ कीर्तिनगर-चौरास के छात्रों को भी लाभ

डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि यह ई-लाइब्रेरी केवल श्रीनगर तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि कीर्तिनगर और चौरास क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए भी महत्वपूर्ण अध्ययन केंद्र के रूप में काम करेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं के अलावा उच्च शिक्षा से जुड़े अध्ययन के लिए भी छात्र यहां सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। इससे क्षेत्र के हजारों विद्यार्थियों को फायदा मिलने की उम्मीद है।

खंड शिक्षा अधिकारी खिर्सू अश्वनी रावत ने बताया कि क्षेत्र में ई-लाइब्रेरी का निर्माण विद्यार्थियों के लिए उपयोगी पहल है। खासकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को इससे बेहतर अध्ययन सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि श्रीनगर के साथ कोटद्वार में भी इसी तरह की ई-लाइब्रेरी का निर्माण कराया जा रहा है।

Loading

error: Content is protected !!