Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

राजस्व कार्मिकों की कार्य प्रणाली को अधिक व्यावहारिक और प्रभावी बनाने के लिए लक्षित व संक्षिप्त प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया आयोजित

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 5 दिसम्बर 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में एनआईसी सभागार में जनपद के सभी तहसीलों के राजस्व कार्मिकों का राजस्व विभाग की कार्य प्रणाली को अधिक व्यावहारिक और प्रभावी बनाने के लिए वीडियोकान्फ्रेंसिंग के माध्यम से लक्षित व संक्षिप्त प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

संक्षिप्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रेमचन्द्र शर्मा, अरूण सक्सेना, विनोद डिमरी और सुरेश चन्द्र शर्मा जैसे वरिष्ठ अधिवक्ताओं के द्वारा राजस्व विभाग के कार्मिकों को भू-राजस्व अधिनियम, उत्तर प्रदेश जमींदारी एवं विनाशी अधिनियम 1950, भूलेख नियमावली, रेवेन्यु कोर्ट मैन्यु तथा न्यायालय के प्रेजेन्टिंग अधिकारियों के अधिकार एवं कर्तव्यों का परिचय कराया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रत्येक तहसीलों से कार्मिकों द्वारा प्रशिक्षण में रखे गए बिन्दुओं के सम्बन्ध में की गई क्वैरी का भी समाधान किया गया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी तहसीलों और जिला मुख्यालय के राजस्व कार्मिकों को राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली को और अधिक कारगर, प्रभावी, सक्षम और अधिकाधिक जन उपयोगी बनाए जाने के लिए राजस्व विभाग के विभिन्न अधिनियमों, नियमों और उप नियमों को ठीक तरह से जानना, समझना और व्यवहार में लाना जरूरी है ताकि एक ओर राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली आधुनिक, अधिक सक्षम और आउटकम आधारित बने और दूसरी ओर राजस्व विभाग में भूमि व राजस्व वादों में बड़ने वाले मुकदमों और छोटे-छोटे वादों में कमी आ सके।

जिलाधिकारी ने अपेक्षित सुधारीकरण के लिए सामने आए महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए उसके अनुरूप संसाधन तैयार करने और धरातल पर उनका व्यावहारिक उपयोग करने के सभी कार्मिकों को निर्देश दिए। इस दौरान प्रशिक्षण में वरिष्ठ अधिवक्ताओं के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से राजस्व विभाग के अधिकारी व कार्मिक संक्षिप्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में जुड़े हुए थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!