Breaking News :
>>धामी सरकार में हुए लोककल्याण के कई ऐतिहासिक काम : महाराज>>कैसी होगी खेल नीति, जनता देगी राय : रेखा आर्या>>संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुरक्षात्मक कार्यों का लिया जायजा>>मुख्य सचिव ने केदारनाथ पुनर्निर्माण एवं बद्रीनाथ मास्टर प्लान कार्यों की समीक्षा की>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13.80 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार>>वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख रुपए लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर>>देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर- धामी>>जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, चार नए खिलाडी स्क्वाड में शामिल>>समाधान दिवस में डीएम का सख्त एक्शन, आंचल डेयरी प्रबंधक का रोका वेतन>>उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल 14 जुलाई से- रेखा आर्या>>देहरादून की तस्वीर बदलने वाली महायोजना पर जनता की मुहर>>ऋषिकेश में नशा रोकने पर माँ को गोली मारने की घटना से स्तब्ध महिला आयोग>>जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश>>आरोपियों से जुड़े लोगों को जांच समिति में शामिल करना गलत- गोदियाल>>तीन दिन में पोर्टल पर प्रोजेक्ट अपलोड करें विभाग- मुख्य सचिव>>मानसून में दही खाना सही है या नहीं? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>सेवा पखवाड़ा सरकार और जनता के बीच भरोसे का सेतु- महाराज>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह
विशेषस्वास्थ

सिर्फ मसाला ही नहीं औषधि भी है काली मिर्च

आकाश ज्ञान वाटिका। खाने को तीखा स्वाद देने वाली काली मिर्च सिर्फ मसाला ही नहीं औषधि भी है। काली मिर्च में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। खानपान की लापरवाही और बढ़ते प्रदूषण के कारण होने वाले बैक्टीरियल और वायरल इंफेक्शन से बचाव में काली मिर्च सहायक है। आयुर्वेद के अनुसार काली मिर्च की तासीर गर्म होती है। काली मिर्च वजन कंट्रोल करने में भी सहायक है। यह शरीर में जमे एक्स्ट्रा फैट और सेल्यूलाइट को तोड़ने का काम करती है।

  • कम्प्यूटर, लैपटॉप और मोबाइल का इस्तेमाल दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा है। काफी देर तक इन उपकरणों पर बैठकर काम करने की वजह से बच्चों और युवाओं की भी आंखों की रोशनी पर असर पड़ रहा है। काली मिर्च को शुद्ध घी में मिलाकर खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।
  • काली मिर्च में पैपरीन नामक तत्व पाया जाता है। यह तत्व औषधीय गुणों से भरपूर है। इसमें आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम, मैंग्नीज, जिंक, क्रोमियम, विटामिन ए और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं।
  • काली मिर्च में एंटीबैक्टीरियल तत्व पाए जाते हैं। आयुर्वेद में पेट के रोगों के इलाज में काली मिर्च को रामबाण कहा गया है, इसके सेवन से अपच, दस्त, कब्ज और एसीडिटी आदि समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है।
  • काली मिर्च, मुलेठी और मिश्री मिलाकर लेने से खांसी और जुकाम में राहत मिलती है।
  • काली मिर्च में कुदरती तौर पर अवसादरोधी गुण पाए जाते हैं।
  • नियमित रूप से काली मिर्च का सेवन करने से तनाव दूर करने में मदद मिलती है।
  • काली मिर्च में फ्लेवोनॉयड्स और एंटीऑक्सीडेंट जैसे तत्व भी पाए जाते हैं, जो कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकते हैं। रोजाना काली मिर्च का सेवन महिलाओं में स्तन कैंसर के खतरे को कम करता है। इसके सेवन से स्तन में गांठ नहीं बनती।
  • सर्दियों में काली मिर्च का सेवन से जोड़ो और मांसपेशियों में दर्द की समस्या में राहत मिलती है।
  • काली मिर्च दांतों के दर्द में यह तुरंत फायदा पहुंचाती है। इसीलिए आयुर्वेदिक दंत मंजन चूर्ण में इसे जरुर मिलाया जाता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!