Breaking News :
>>भारी बारिश से केदारनाथ हाईवे कई जगह बाधित, बोल्डर और मलबा गिरने से रुकी आवाजाही>>भारी बारिश के बीच डीएम मैदान में, क्षतिग्रस्त सड़कों को जल्द बहाल करने के निर्देश>>करोड़ों की लागत से बना नंदा की चौकी का नया पुल धंसा, प्रशासन ने रोकी आवाजाही>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए का एक्शन तेज, देहरादून और ऋषिकेश में दो निर्माण सील>>जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें>>गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला- मुख्यमंत्री>>देहरादून में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 1.521 किलो कैटामाइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार>>प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह>>ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये>>शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिकों का संवैधानिक अधिकार- सुप्रीम कोर्ट>>मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण>>अगले तीन घंटे उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट>>कांवड़ यात्रा के लिए देहरादून में विशेष ट्रैफिक प्लान, धर्मावाला से डायवर्ट होंगे कांवड़ वाहन>>‘भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला पड़ाव भी’-प्रधानमंत्री मोदी>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक
खेल-जगत

कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में भारत अपना पहला डे-नाइट टेस्ट मैच खेलकर रचेगा इतिहास

आकाश ज्ञान वाटिका। यहां के ईडन गार्डन स्टेडियम में भारत का पहला डे-नाइट टेस्ट मैच खेला जाएगा। भारतीय टीम और भारत पहली बार डे-नाइट टेस्ट मैच की मेजबानी करेगी। ये सभी ऐतिहासिक क्षण पहली बार आपको इसी मैदान पर देखने को मिलेंगे। इससे पहले भारतीय टीम ने कभी भी डे-नाइट टेस्ट मैच नहीं खेला और ना ही भारत में कभी कोई डे-नाइट टेस्ट मैच खेला गया है । सौरव गांगुली के बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रहते इसमें तमाम बदलाव हुए हैं।

यद्यपि ईडन के नाम बहुत बड़ी उपलब्धि दर्ज होने जा रही है, लेकिन इसके साथ ही बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के सामने बहुत बड़ी चुनौती भी आ गई है। हालांकि कैब इसके सफल आयोजन को लेकर आश्वस्त है। कैब के एक अधिकारी ने बताया कि ईडन में मैच के दौरान फ्लड टावर की बत्तियां बुझना बीते जमाने की बात हो गई है। पिछले कुछ वर्षों में ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। फ्लड टावर की बत्तियों की पूरी व्यवस्था नई है, इसलिए डे-नाइट टेस्ट के पांच दिनों में इसे लेकर कोई समस्या नहीं होगी। कैब सूत्रों ने बताया कि फ्लड टावर की बत्तियों पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया जाएगा, क्योंकि ज्यादातर खेल उसकी दूधिया रोशनी में ही होगा। प्रत्येक फ्लड टावर की बत्तियों व जेनरेटर का अच्छी तरह से निरीक्षण किया जाएगा। मालूम हो कि ईडन में मैच नहीं होने पर भी उसके चारों फ्लड टावर की बत्तियों को समय-समय पर जलाकर उनकी जांच की जाती है।

 

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!