Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

मुख्यमंत्री की धामी उपस्थिति में आयोजित हुआ हरिद्वार के नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह

हरिद्वार के नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों को मुख्यमंत्री ने दी बधाई।

पंचायत प्रतिनिधियों की जीत को बताया हरिद्वार के विकास के लिये नये अध्याय की शुरूआत।

मुख्यमंत्री ने किया 06 करोड़ लागत के प्लास्टिक वेस्ट रीसाइक्लिंग प्लांट का लोकार्पण।

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 18 अक्टूबर 2022, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को भल्ला इण्टर कॉलेज मैदान में आयोजित जिला पंचायत हरिद्वार के नव-निर्वाचित अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह एवं उपाध्यक्ष अमित कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री की उपस्थिति में जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई, जबकि अन्य पंचायत सदस्य गणों को जिला पंचायत अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने छ: करोड़ की लागत से मुजाहिदपुर सतीवाला, भगवानपुर हरिद्वार के प्लास्टिक वेस्ट रिसाइकिलिंग प्लाण्ट का लोकार्पण भी किया।

प्लास्टिक वेस्ट रिसाइकिलिंग प्लाण्ट का लोकार्पण

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी नव-निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को बधाई एवं शुभकामनायें दी। उन्होंने हरिद्वार की जनता का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि पंचायत जन-प्रतिनिधियों की यह जीत हरिद्वार जिले में विकास के नए अध्याय की शुरुआत है। मुख्यमंत्री ने सभी निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों, क्षेत्र पंचायत सदस्यो एवं अन्य प्रतिनिधियों से जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप विकास कार्य को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि सीधे तौर पर सरकार एवं जनता के बीच में सेतु रुप में कार्य करते हैं तथा विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी सरकार हरिद्वार की आदर्श जनपद के रूप में पहचान बनाएगी इसके लिए हरिद्वार में, पर्यटन सुविधाओं के विकास तथा बुनियादी ढाँचे एवं रोजगारपरक योजनाओं को संचालित करने पर ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार संपूर्ण देश व विश्व का आध्यात्मिक केंद्र होने के साथ ही यहाँ के उद्योगों के माध्यम से लाखों लोगों को रोजगार भी मिल रहा है तथा सरकार की यह विकास यात्रा सभी की सामूहिक यात्रा है। उन्होंने कहा सभी पंचायत प्रतिनिधि अपने क्षेत्र के विकास लिये मंथन करेंगे ताकि हरिद्वार एक आदर्श एवं सर्वश्रेष्ठ जनपद बन सके।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड लगातार आगे बढ़़ रहा है। पूरे देश में ट्रांसफार्म, रिफॉर्म एवं परफॉर्म की कार्य संस्कृति देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार की योजनायें समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने पर केंद्रित रहती हैं। उन्होंने कहा कि कोविड काल में दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन अभियान भारत में चलाया गया। भारत ने इस दौरान पड़ोसी देशों को भी वैक्सीन देने का काम किया तथा 20 करोड़ वैक्सीन विभिन्न देशों को उपलब्ध कराई।

मुख्यमंत्री ने गरीब कल्याण अन्न योजना का उल्लेख करते हुये कहा कि करोड़ों परिवारों को इस योजना के तहत मुफ़्त में राशन वितरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने की ओर अग्रसर हैं।

हरिद्वार सांसद डॉ० रमेश पोखरियाल ’निशंक’ ने सभी प्रतिनिधियों के निर्विरोध चुने जाने पर इसे हरिद्वार जिले हेतु ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि हरिद्वार जिले की यह ऐतिहासिक जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों पर जनता द्वारा लगाई गई मोहर है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी संपूर्ण राज्य में विकास की गंगा बहा रहे हैं। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों को शुभकामनायें देते हुए कहां कि विकास की यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए वे कंधे से कंधा मिलाकर सभी के साथ हमेशा खड़े रहेंगे।

इस अवसर पर हरिद्वार विधायक मदन कौशिक, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, रूड़की विधायक प्रदीप बत्रा, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ० जयपाल सिंह चौहान, जिला महामंत्री विकास तिवारी, पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन, संजय गुप्ता, सुरेश राठौर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० योगेन्द्र सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) बीर सिंह बुदियाल, एसडीएम पूरण सिंह राणा, जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में आमजन, जन-प्रतिनिधि तथा सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

सम्बंधित खबर, पढ़िए : https://akashgyanvatika.com/will-attend-the-swearing-in-ceremony-of-chief-minister-pushkar-dhami/

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!