Breaking News :
>>गैस जैसी आवश्यक सेवा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं- ऋतु खण्डूडी>>वाराही धाम के नव-निर्माण कार्यों का शुभारम्भ होना सभी के लिए सौभाग्य का क्षण- मुख्यमंत्री धामी>>सतपाल महाराज ने नवनियुक्त कैबिनेट मंत्रियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं>>इन लोगों को ज्यादा कुट्टू का आटा खाना पड़ सकता है भारी, एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी>>चारधाम यात्रा 2026 के लिए 7.19 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण>>‘धुरंधर 2’ का गाना ‘फिर से’ हुआ रिलीज, अरिजीत सिंह की आवाज ने किया फैंस को भावुक>>धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, पांच नए मंत्रियों ने ली शपथ>>सीएम धामी ने किया सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित पंचांग कैलेंडर का विमोचन>>मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर>>लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पाण्डेय ने शहर के कई इलाकों का किया निरीक्षण>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में किसान मेला एवं कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी का किया शुभारंभ>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को जारी की 3 करोड़ से ज्यादा की इनामी धनराशि >>कट्टे में मिला महिला का शव, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, पति ही निकला हत्यारा>>लियोनल मेसी ने रचा इतिहास- 900 गोल करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने >>स्नेक वेनम मामला- सुप्रीम कोर्ट ने एल्विश यादव के खिलाफ दर्ज एफआईआर की रद्द>>पैरों में बार-बार होने वाली सूजन को न करें नजरअंदाज, हो सकता है दिल की बीमारी का संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदू नवसंवत्सर की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, नई कहानी ने बढ़ाई उत्सुकता>>चिन्यालीसौड़ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने सीएम धामी से की मुलाकात, सड़कों की स्वीकृति पर जताया आभार>>मंत्री रेखा आर्या ने किया 110 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
उत्तराखण्ड

सुपर डांसर चैप्टर 2: खिताब नहीं आकाश थापा ने दिल जीता

देहरादून : सबसे बड़े डांसिंग-शो ‘सुपर डांसर चैप्टर 2’ के ग्रैंड फिनाले में भले ही आकाश थापा खिताब जीतने से चूक गए हों, लेकिन उन्होंने दून का दिल जीत लिया। शनिवार रात शो शुरू होते ही लोग टीवी से चिपके रहे। दून में कई जगहों पर लोगों ने एक साथ बैठकर न सिर्फ शो देखा, बल्कि वोट के रूप में आकाश को ढेर सारा प्यार भी दिया।

सोनी चैनल पर प्रसारित शो सुपर डांसर चैप्टर 2 में आकाश के अलावा बिशाल शर्मा, रितिक दिवाकर और वैष्णवी प्रजापति ने टॉप-4 में जगह बनाई थी। शनिवार देर रात घोषित परिणामों में बिशाल शर्मा को विजेता घोषित किया गया। जबकि, आकाश थापा रनर अप रहे। विजेता के फैसले के लिए लाइव वोटिंग कराई गई, जिसमें समर्थकों ने अपने पसंदीदा प्रतिभागी को खूब वोट दिए। ग्रैंड फिनाले में आकाश की मां मीना थापा के अलावा बहन भी मौजूद रहीं।

पिता ने लोगों के साथ देखा शो

सुपर डांसर का ग्र्रैंड फिनाले देखने के लिए दूनवासी खासे उत्साहित रहे। रात को कई स्थानों पर बड़े-बड़े प्रोजेक्टर लगाए गए थे। पिता दीपक थापा ने मोथरोवाला (दूधली रोड) पर लगाए गए प्रोजेक्टर में परिचितों और स्थानीय लोगों के साथ शो देखा। दीपक थापा रात आठ बजे ही यहां पहुंच गए थे। नतीजे घोषित होते समय वो सभी लोगों के साथ मौजूद रहे। इस अवसर पर महापौर विनोद चमोली भी उपस्थित रहे।

दून समेत प्रदेशवासियों का मिला साथ: आकाश थापा को पूरे प्रदेश से खासा समर्थन मिला है। देहरादून के अलावा पूरे प्रदेश से आकाश को वोट मिले। इतना ही नहीं, सभी अपने रिश्तेदार एवं मित्रों से भी आकाश को वोट करने की गुजारिश करते रहे। देहरादून में रह रहे नेपाली समुदाय से आकाश को खासा समर्थन मिला।

वरुण ने भी की आकाश की तारीफ

आकाश थापा शो में ‘नौटी थापा’ के नाम से मशहूर थे। वो शो के जज अनुराग बासु, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के अलावा गीता कपूर के भी पसंदीदा थे। यहां तक कि शो के फिनाले में पहुंचे वरुण धवन ने भी आकाश के परफार्मेंस की खासी तारीफ की।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!