Breaking News :
>>मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट मार्से पेड्रोजो का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर>>उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी से फिर लौटी ठंड>>कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लगी आग से 11 लोग घायल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया गहरा शोक>>जनरल बिपिन रावत की जयंती पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण>>बूथ जीता, चुनाव जीता के मूलमंत्र पर चुनाव तैयारी मे जुटे कार्यकर्ता: चुग>>दून में अंतरराष्ट्रीय जूनियर टेनिस टूर्नामेंट शुरू>>डाइट में ये छोटे बदलाव करने से घटा सकते हैं तेजी से वजन, जानिए एक्सपर्ट की सलाह>>किसान केवल अन्नदाता ही नहीं बल्कि राष्ट्र के सच्चे नायक भी हैं- मुख्यमंत्री धामी>>राजकुमार राव की नई फिल्म ‘रफ्तार’ का ऐलान, रिलीज तारीख भी आई सामने>>पिथौरागढ़ सीमांत क्षेत्र से नगर पंचायत अध्यक्ष समेत कई जनप्रतिनिधि भाजपा में शामिल>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

रैगिंग मामले में आरोपी छात्रों को तीन महीने के लिए निष्कासित

राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के तीन छात्रों के साथ सीनियर छात्रों द्वारा की गयी कथित रैगिंग की शिकायत पर जांच कमेटी ने रविवार को दोनों पक्षों के मेडिकल छात्र-छात्रओं के बयान लिए। जांच कमेटी ने तीन मेडिकल छात्रों को तीन-तीन महीने के लिए शैक्षणिक कार्यों से निष्कासित करने के साथ ही कॉलेज परिसर से बाहर करने का निर्णय लिया। इसके अलावा एक छात्र को 15 दिन के लिए कॉलेज से निष्कासित किया गया है।

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य और जांच कमेटी के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. चंद्रमोहन सिंह रावत ने बताया कि यह मामला रैगिंग से संबंधित नहीं था, लेकिन संबंधित छात्रों ने शुक्रवार रात्रि लगभग 11 बजे से लेकर एक बजे तक मेडिकल कॉलेज परिसर में भय और तनाव का माहौल बनाने के साथ ही शांति भंग भी की। गाली गलौज और अपशब्दों का भी प्रयोग किया गया। घोर अनुशासनहीनता कर इन छात्रों ने मेडिकल कॉलेज की छवि को धूमिल करने का भी प्रयास किया। जांच कमेटी ने जूनियर रेजीडेंट डॉक्टर प्रद्युमन चौहान के साथ ही एमबीबीएस 2017 बैच के आर्यन पांडे और एमबीबीएस 2016 बैच की प्रिया सैनी को तीन-तीन महीने के लिए शैक्षणिक कार्यों से निष्कासित करने के साथ ही मेडिकल कॉलेज परिसर से भी बाहर करने का निर्णय लिया। एक छात्र को 15 दिन के लिए निष्कासित किया गया।

छात्र की फाइल बनाने को लेकर हुआ विवाद

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर डा. चंद्रमोहन सिंह रावत ने एक छात्र की फाइल बनाने को लेकर बीते शुक्रवार रात काफी विवाद हो गया। जिसमें सीनियर छात्र द्वारा अप्रिय शब्दों का प्रयोग करने के साथ ही गाली गलौज भी की गयी। देर तक जूनियर छात्र को खड़ा भी रखा गया। घोर अनुशासनहीनता के साथ ही संस्थान में शांति भंग करने का प्रयास और भय का तनाव का माहौल भी बनाया गया। कहा कि मामला  रैगिंग का नहीं था, नए प्रवेश हुए लगभग छह महीने हो चुके हैं। इसीलिए जांच कमेटी ने संबंधित तीनों छात्रों को तीन-तीन महीने के लिए और एक मेडिकल छात्र को 15 दिन के लिए निष्कासित करने का निर्णय लिया।

एमसीआइ की रैगिंग सेल से भी छात्रों ने की थी शिकायत

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस 2019 बैच के छात्रों ने एमसीआइ की रैगिंग सेल को भी सीधे शिकायत कर सीनियर छात्रों द्वारा घोर अपशब्दों का प्रयोग करने और  रैगिंग करने की शिकायत थी। बीते शनिवार को यह मामला संज्ञान में आते ही मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. चंद्रमोहन सिंह रावत ने छह सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर रविवार को दोनों पक्षों के छात्रों को जांच कमेटी के समक्ष बुलाकर उनसे घटना को लेकर विस्तृत पूछताछ की।

दिनभर चली इस पूछताछ के बाद जांच कमेटी के निर्णय के आधार पर एक जूनियर रेजीडेंट डाक्टर सहित दो मेडिकल छात्रों को तीन-तीन महीने के लिए मेडिकल कॉलेज से निष्कासित करने का निर्णय लिया गया। इसी मामले में एक छात्र को 15 दिन के लिए निष्कासित करने का निर्णय कमेटी द्वारा लिया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!