Breaking News :
>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए
उत्तराखण्डनैनीतालस्वास्थ

जनपद नैनीताल के समस्त कारागारों, बाल सुधार गृह, नारी निकेतन में किया जायेगा एस.टी.आई., एच.आई.वी., टी.बी. व हेपाटाइटिस परीक्षण अभियान का आयोजन

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 मई 2023, सोमवार, हल्द्वानी। भारत सरकार के दिशा निर्देशानुसार उत्तराखण्ड राज्य एड्स नियंत्रण समिति के द्वारा संचालित Prison Intervention Program के अन्तर्गत जनपद के समस्त कारागारों, बाल सुधार गृह, नारी निकेतन आदि में दिनॉक 15.मई से दिनॉक 14 जून 2023 तक एस.टी.आई., एच०आई०वी, टी०बी० व हेपाटाइटिस परीक्षण अभियान का आयोजन किया जायेगा।

सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० भागीरथी जोशी तथा जेल अधीक्षक प्रमोद कुमार द्वारा राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत एस०टी०आई०, एच०आई०वी, टी०बी० व हेपाटाइटिस की जाँचों हेतु विशेष अभियान का शुभारम्भ उप कारागार हल्द्वानी में फीता काटकर किया। माह भर तक चलने वाले अभियान के तहत जिला कारागार, उप कारागार, उज्ज्वला होम, स्वाधार होम, नशा मुक्ति केन्द्रों आदि में बन्दियों आदि की उक्त जाचें की जायेगी ।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० भागीरथी जोशी ने बंदियों को एच०आई०वी० से बचाव परीक्षण एवं उपचार के विषय में जानकारी दी। जेल अधीक्षक प्रमोद कुमार ने अभियान को संचालित कराने हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी का आभार व्यक्त किया तथा बन्दियों को जाँच कराने के लिये प्रेरित किया ।

कार्यक्रम में वरिष्ठ जिला क्षय रोग अधिकारी/नोडल अधिकारी एड्स नियंत्रण डॉ० राजेश ढकरियाल, मुख्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ० अजय शर्मा, डॉ० अनुराघा हयांकी, डॉ० राहुल लसपाल, चिकित्साधिकारी उपकारागार डॉ० गौरव, डॉ० संजय गुप्ता, फार्मासिस्ट यू.पी. सिंह, जिला कार्यक्रम समन्वयक अजय भट्ट, टी०बी०/एच०आई०वी० समन्वयक सन्ते पाण्डेय, सीनियर उपचार निरीक्षक प्रमोद भट्ट, कमलेश बचखेती, पारस साह, काउंसलर सुनील कुमार, टैक्नीशियन प्रदीप जोशी, प्रोजेक्ट फील्ड आफिसर भैरवी पाठक आदि उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!