Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड के चीन सीमा से सटे गाँवों के विकास पर रहेगा विशेष फोकस, ‘एकीकृत आदर्श कृषि ग्राम’ की तर्ज पर बनेगी कार्ययोजना

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 दिसम्बर 2020, बुधवार। केंद्र सरकार द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास पर ध्यान केंद्रित किए जाने के बाद राज्य सरकार ने भी इस दिशा में कदम बढ़ाने शुरू कर दिए हैं। सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत राज्य के चीन और नेपाल की सीमा से लगे क्षेत्रों के गांवों के लिए एकीकृत आदर्श कृषि ग्राम (आइएमए विलेज) योजना की तर्ज पर कार्ययोजना तैयार की जाएगी। कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने मंगलवार शाम को विधानसभा में हुई समीक्षा बैठक में इस संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि सीमांत गांवों में हर्बल फार्मिंग पर भी ध्यान केंद्रित किया जाए।

सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम के सिलसिले में आयोजित समीक्षा बैठक में कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि राज्य के सीमांत क्षेत्रों के निवासियों के लिए आजीविका और सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा की दृष्टि से कार्ययोजना तैयार की जाएगी। इसमें संबंधित क्षेत्र की कृषि जलवायु की परिस्थितियों और विपणन, प्रसंस्करण से संबंधित पहलुओं को भी ध्यान में रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्ययोजना में सीमांत क्षेत्रों में कृषि, बागवानी की फसलों को बढ़ावा देने की संभावनाओं का पता भी लगाया जाएगा। साथ ही आजीविका विकल्पों से संबंधित रिपोर्ट भी तैयार की जाएगी।

कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि सीमांत गांवों से पलायन रोकना सामरिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम की कार्ययोजना में संबंधित क्षेत्र के एक से 10 किमी के क्षेत्र को शामिल किया जाएगा। इस क्षेत्र में कृषि और कृषि से संबंधित व्यवसायों पर फोकस किया जाएगा। साथ ही मत्स्यपालन, पशुपालन, डेयरी विकास, मौनपालन जैसी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। बैठक में अपर सचिव राम विलास यादव समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत पांच जिलों के 11 विकासखंडों का चयन किया गया है। इनमें पिथौरागढ़ जिले के चार, चमोली का एक, उत्तरकाशी के तीन, ऊधमसिंहनगर के एक और चंपावत के दो विकासखंड शामिल हैं। कृषि मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे कार्ययोजना जल्द तैयार कर केंद्र सरकार को भेजना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कार्ययोजना का मकसद सीमांत गांवों में समृद्धि लाकर पलायन को थामना है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!