Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

मशहूर कमेड‍ियन राजू श्रीवास्‍तव के न‍िधन पर सपा प्रमुख अख‍िलेश ने जताया दु:ख

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 सितम्बर 2022, बुधवार, लखनऊ। भारत के प्रसिद्ध हास्य कलाकार और उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के चेयरमैन राजू श्रीवास्तव का द‍िल्‍ली के एम्‍स में 42 द‍िनों बाद न‍िधन हो गया। हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें यहां भर्ती कराया गया था। राजू श्रीवास्तव के न‍िधन पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अख‍िलेश यादव ने शोक जताया।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कामेडियन राजू श्रीवास्तव के न‍िधन पर दुुख जताते हुए कहा क‍ि, राजू श्रीवास्तव हमारे बीच में नहीं रहे उसका अफसोस है। वे गरीब परिवार से थे लेकिन अपनी मेहनत, संघर्ष से देश-दुनिया में अपनी पहचान बनाई। ऐसे कामेडियन और ऐसे हुनर के लोग बहुत कम पैदा होते हैं। उनका व्यक्तित्व बड़ा ही साधारण था।

मशहूर कमेड‍ियन राजू श्रीवास्तव को 10 अगस्त को सुबह हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के AIIMS में भर्ती कराया गया था। प‍िछले 41 द‍िनों से वो ज‍िंंदगी और मौत से जंग लड़ रहे थे और 42वें द‍िन वो ज‍िंदगी से जंग हार गए।

विदित रहे कि पीएम नरेंद्र मोदी ने राजू श्रीवास्तव को स्वच्छ भारत अभियान का हिस्सा बनने के लिए नामित किया था। उन्हें विभिन्न शहरों में कई स्वच्छता कार्यक्रमों को बढ़ावा देते हुए भी देखा गया था। अभियान के दौरान, उन्होंने विभिन्न संगीत वीडियो बनाए और स्वच्छ भारत अभियान के लिए एक सामाजिक संदेश के साथ टीवी विज्ञापनों की शूटिंग की थी।

प्रसिद्ध हास्य कलाका राजू श्रीवास्तव का जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर में 25 दिसंबर 1963 को हुआ था। राजू को बचपन से ही मिमिक्री का शौक था। ज‍िसे उन्‍होंने अपना कर‍ियर बना ल‍िया। राजू अपनी शानदार मिमिक्री के लिए जाने जाते थे। उनको असली सफलता ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज से मिली। इस शो में अपने कमाल के प्रदर्शन की बदौलत वह घर-घर में सबकी जुबान पर आ गए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!