Breaking News :
>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल
मनोरंजन

सोनू सूद ने कहा : 17 करोड़ रुपए में वह हैदराबाद में एक चैरिटेबल अस्पताल बनायेंगे

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 सितम्बर 2021, शनिवार, नई दिल्ली। सोनू सूद के घर और ऑफिस पर हाल ही में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का छापा पड़ा था। यह छापा करीब 4 दिन चला था। अब सोनू सूद ने सफाई देकर कहा है कि उन्हें मिले 17 करोड़ रुपए का उपयोग वह किस प्रकार करने वाले हैं। दरअसल सोनू सूद पर आरोप लगा था कि कोरोना वायरस महामारी के दौरान उन्होंने लोगों से पैसे लेकर लोगों की सहायता करने के नाम पर पैसे एकत्रित किए और करीब 17 करोड़ रुपए उनके बैंक एकाउंट में बिना उपयोग के पड़े रहे।

इनकम टैक्स के अधिकारियों का दावा है कि सोनू सूद पर 20 करोड़ रुपए की टैक्स की चोरी और एफसीआरए के उल्लंघन का मामला बनता है। सोनू सूद ने अब इस पर प्रतिक्रिया दी है। सोनू सूद ने कहा कि करीब 17 करोड़ रुपए उनके पास बचे हुए हैं। इसके माध्यम से वह हैदराबाद में एक चैरिटेबल अस्पताल बनाना चाह रहे हैं। इसमें से उन्होंने 2 करोड़ रुपए भवन निर्माण में खर्च कर दिए हैं।

सोनू सूद कहते है, ‘कोई भी फाउंडेशन अगर धन प्राप्त करता है तो उसके पास खर्च करने के लिए 1 वर्ष का समय होता है अगर तब तक फंड उपयोग में नहीं आया तो आप उसे 1 वर्ष के लिए बढ़ा सकते हैंl यह नियम है। मैंने अपना फाउंडेशन कुछ महीने पहले बनाया हैl तब कोरोनावायरस की दूसरी लहर नहीं आई थी। कोरोना की पहली लहर के समय मैंने बिना किसी फाउंडेशन के मदद की है। हमने दूसरी लहर आने के पहले फाउंडेशन बनाया और लोगों से धन एकत्रित करना शुरू किया। मैं अपनी और लोगों की मेहनत की कमाई व्यर्थ नहीं जाने दूंगा।’

सोनू सूद ने यह भी कहा कि उनके घर पर छापा मारने आए इनकम टैक्स के अधिकारियों का उन्होंने बहुत अच्छा ध्यान रखा था। सोनू सूद पर मुंबई उच्च न्यायालय ने भी रेम्डेशिविर इंजेक्शन बिना सरकारी और डॉक्टर्स की अनुमति के वितरण को लेकर भी जांच के आदेश दिए है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!