Breaking News :
>>स्नेक वेनम मामला- सुप्रीम कोर्ट ने एल्विश यादव के खिलाफ दर्ज एफआईआर की रद्द>>पैरों में बार-बार होने वाली सूजन को न करें नजरअंदाज, हो सकता है दिल की बीमारी का संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदू नवसंवत्सर की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, नई कहानी ने बढ़ाई उत्सुकता>>चिन्यालीसौड़ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने सीएम धामी से की मुलाकात, सड़कों की स्वीकृति पर जताया आभार>>मंत्री रेखा आर्या ने किया 110 शिकायतों का मौके पर निस्तारण>>राजस्व वसूली, गैस वितरण, अतिक्रमण और एसआईआर की प्रगति की समीक्षा, जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश>>रेल परियोजनाओं के बजट में 25 गुना वृद्धि, 40,384 करोड़ की नई लाइनें स्वीकृत>>मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई राज्य ब्रॉडबैण्ड समिति की 9वीं बैठक>>पीरियड्स के दर्द से राहत पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने श्री श्री रविशंकर से की शिष्टाचार भेंट>>मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून–मसूरी मार्ग पर एक अतिरिक्त वैली ब्रिज निर्माण के अधिकारियों को दिए निर्देश>>‘धुरंधर द रिवेंज’ ने एडवांस बुकिंग में तोड़े कई रिकॉर्ड, रिलीज से पहले मचाया धमाल>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने देखी ‘द केरल स्टोरी 2’>>मिलावटखोरों के विरूद्ध प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान- डाॅ. धन सिंह रावत>>देहरादून में एमडीडीए का शिकंजा, अवैध निर्माणों पर ताबड़तोड़ सीलिंग की कार्रवाई>>मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में डिजिटल शिक्षा की दिशा में जिला प्रशासन की ऐतिहासिक पहल, सभी 168 विद्यालयों में पहुँचे स्मार्ट टीवी>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मॉल ऑफ देहरादून में देखी बहुचर्चित फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2’>>कलम के सिपाही : ईश्वर प्रसाद उनियाल, जिनकी लेखनी आज भी दिखा रही समाज को राह
उत्तराखण्ड

साठ किलो की समस्याएं पीठ पर लादकर यह शख्स पहुंचा डीएम दरबार

पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ के कलक्ट्रेट में एक अजब नजारा देखने को मिला। चीन सीमा से लगे अंतिम छोर का क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी मेंबर) साठ किलो वजन के प्रार्थना पत्र पीठ पर लादे जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा। इस व्यक्ति को देखने वाले हैरान हो गए।

चीन सीमा से लगे दारमा क्षेत्र पंचायत के नागलिंग गांव निवासी मनोज कुमार नगन्याल 2009 से 2014 तक ग्राम प्रधान रहे। 2014 से दारमा के क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। इस क्षेत्र में सीपू, मार्छा, गो, तिदांग, विदांग, बालिंग, बौगलिंग, सौन, चल, नागलिंग, सेला, दर, दुग्तू, दांतू, ढाकर, दर गांव आते हैं।

सभी गांव उच्च हिमालयी चीन सीमा से लगे हुए हैं। यह क्षेत्र आपदा से लेकर तमाम समस्याओं से जूझता है। युवा, अविवाहित पंचायत प्रतिनिधि इन समस्याओं को लेकर हमेशा सक्रिय रहता है।

मनोज कुमार नगन्याल द्वारा समस्याओं के लिए केंद्र, राज्य सरकारों के अलावा डीएम, एसडीएम को हमेशा पत्र भेजे जाते रहे हैं। पिछले नौ सालों के बीच शासन, प्रशासन और सरकार को भेजे गए ज्ञापन और पत्रों की उनके पास सुरक्षित प्रतिलिपि की संख्या हजारों में हो चुकी है। इनका वजन साठ किलो हो चुका है।

मनोज कुमार के अनुसार इनमें से केवल बीस फीसद पर ही कार्य हो सके हैं। इन पत्रों को जिलाधिकारी को दिखाने के लिए मनोज कुमार धारचूला से सौ किमी दूर वाहन से जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ पहुंचे। यहां से कुछ दूरी पर स्थित कलक्ट्रेट तक वह साठ किलो वजन के कागज पीठ पर लाद कर डीएम दरबार तक गए।

एक छोटे कद के युवक के सिर पर रस्सी के सहारे पीठ पर लदे कागजात लेकर कलक्ट्रेट में प्रवेश करते ही पूरे परिसर में चर्चा फैल गई। मनोज कुमार ने मीडिया कर्मियों को अपने कागजात दिखाए। उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र की भौगोलिक स्थित बेहद दुर्गम है। डीएम सी रविशंकर ने मनोज को समस्याओं के निराकरण के लिए आश्वस्त किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!