Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंधार्मिक

श्रीराम कार सेवक सम्मान समारोह – श्रीराम कार सेवकों ने श्रीराम मन्दिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त कर रचा है इतिहास

  • श्रीराम कार सेवकों ने इतिहास बनाने का काम किया है : श्री सपताल महाराज
  • निश्चित रूप से श्रीराम मन्दिर विश्व में एक इतिहास बनेगा : श्री बंशीधर भगत

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 16 अगस्त 2020, देहरादून।

[box type=”shadow” ]“हम सब लोग इतिहास पड़ते हैं पर कुछ लोग वो होते हैं जो इतिहास लिखते हैं। आप सब लोग इतिहास बनाने वालों में से हैं। आपने राम जन्म भूमि आन्दोलन के दौरान कार सेवा कर एक इतिहास बनाया है।”
उक्त बात आज यहां श्री राम जन्म भूमि आन्दोलन से जुड़े श्रीराम कार सेवकों को सम्बोधित करते हुए, एक कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री सतपाल महाराज ने कही।[/box]

[box type=”shadow” ]श्रीराम जन्म भूमि आन्दोलन में सक्रिय भागीदारी निभाने वाले श्रीराम कार सेवकों के सम्मान हेतु, आज एक कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश के धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री सतपाल महाराज के सुभाष रोड स्थित आवास पर आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये श्रीराम कार सेवकों ने प्रतिभाग करने के साथ-साथ अपने संस्मरण भी सुनाये। श्रीराम कार सेवक मिलन कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज ने समस्त उपस्थित कार सेवकों को सम्बोधित करते कहा कि आपने श्रीराम जन्म भूमि आन्दोलन के दौरान कार सेवा करके श्रीराम मन्दिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त कर इतिहास बनाया है। जिसे भावी पीढ़ी आगे चलकर इसका इतिहास पड़ेगी।


श्री सतपाल महाराज ने कहा कि श्रीराम की अगाध शक्ति है। श्रीराम सारी सम्भावनाओं को लेकर पैदा हुए हैं। मनुष्य जहाँ तक पहुँच सकता है, मानव से लेकर अध्यात्म तक सारी शक्तियों को लेकर श्रीराम पैदा हुए हैं। श्रीराम का चरित्र निर्विकार, निष्छल एवं सकारात्मकता से परिपूर्ण रहा है। श्री महाराज ने कहा कि जब श्रीराम आयोध्या की सीमा को पार करके आगे बढ़ते हैं तो राम का रूपान्तरण हो जाता है, वह इतनी सक्षमता पाते हैं कि वह सुग्रीव को गले लगाते हैं, हनुमान को प्रेम करते हैं, केवट और सबरी को ह्दय से लगाते हैं। इससे स्पष्ट है कि निश्चित रूप से भगवान श्रीराम अपने आप में बहुत ही शक्तिबुद्ध हैं। श्री महाराज ने कहा कि आप सभी के प्रयासों और संघर्षों के परिणाम स्वरूप आज श्रीराम जन्म भूमि पर भव्य श्रीराम मन्दिर का निर्माण सम्भव हो पाया है। इसके लिये सभी बधाई के पात्र हैं।
कार सेवकों को सम्बोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री बंशीधर भगत ने कहा की निश्चित रूप से श्रीराम मन्दिर विश्व में एक इतिहास बनेगा। आप सभी की त्याग और तपस्या के परिणाम स्वरूप शीघ्र की हमें भव्य श्रीराम मन्दिर के साक्षात दर्शन हो पायेंगे।
विश्व हिन्दू परिषद् के राष्ट्रीय मंत्री श्री रविदेव आनन्द ने इस मौके पर कहा कि सभी कार सेवकों ने श्रीराम जन्म भूमि आन्दोलन में बढ़ चढ कर भाग लिया था जिसके कारण आज यह कार्य सम्भव हो पाया है। उक्त मौके पर पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री हरवंश कपूर ने भी अपने विचार रखे।
कार सेवक मिलन कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये श्रीराम कार सेवकों को कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज एवं पूर्व मंत्री श्रीमती अमृता रावत ने श्रीराम जन्म भूमि का चित्र एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में श्री लाखीराम जोशी, श्री नरेश बंसल, श्री अजय जोशी, श्री राधे श्याम ममगांई, श्री राजेन्द्र पन्त, श्री कैलाश पन्त, श्री प्रवीन जैन, श्री राजकुमार टांक, श्री भास्कर नैथानी, श्री सुधीर कुमार, श्री महेन्द्र सिंह नेगी, श्री दिनेश रावत आदि ने राम मन्दिर आन्दोलन से जुड़े संस्मरण सुनाकर पुरे माहौल को राममय कर दिया। श्रीराम कार सेवक मिलन में श्री शशिकान्त गोयल, श्री पुनीत मित्तल, श्री नन्द किशोर, श्री हरीश काम्बोज, श्री लक्ष्मण नवानी, श्री बालेश्वर पाल, श्री शम्भू प्रसाद भट्ट, श्री रोशन लाल थपलियाल, श्री मूरत राम शर्मा, श्री विजय कोहली, श्री विनोद शर्मा, श्री बलवन्त बोहरा, श्री अभिमन्यु कुमार, श्री तरूण, श्री हेमन्त थपलियाल, श्री विजय शर्मा, श्री राकेश कुकरेती, श्री नन्द किशोर, श्री अजय जोशी, श्री विवेक शर्मा, श्री भरत सिंह नेगी, श्री हेमन्त उपाध्याय, श्री विपिन राणा, श्री उदयपाल नेगी, श्री भगत सिंह रावत आदि अनेक कार सेवकों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम आयोजन समिति के सदस्य श्री दिगम्बर नेगी ने उपस्थित सभी कार सेवकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन आयोजन समिति के सदस्य श्री ऋषिराज डबराल द्वारा किया गया।

साभार: निशीथ सकलानी, मीडिया प्रभारी,
श्री सतपाल महाराज, मा० पर्यटन, धर्मस्व, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री,
उत्तराखंड सरकार।[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!