Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

वरिष्ठ फिजिशियन एवं समाजसेवी डॉ० शंकर दत्त जोशी ने पत्रकार वार्ता के माध्यम से दी स्वास्थ्य सम्बन्धी महत्वपूर्ण जानकारी, पत्रकारों का किया सम्मान

देहरादून से लेकर सुदूर पहाड़ तक लोगों के स्वास्थ्य-सुधार के प्रति डॉक्टर जोशी का समर्पण किसी से छुपा नहीं है।

डॉ० शंकर दत्त जोशी के सामाजिक कार्यों में कंधे से कन्धा मिलाकर सहयोग देने का काम कर रहे हैं, “विचार एक नयी सोच” के सम्पादक एवं समाजसेवी राकेश बिजल्वान ने।

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 जनवरी 2022, रविवार, देहरादून। उत्तराखंड के जाने-माने फिजिशियन एवं समाजसेवी डॉ० शंकर दत्त जोशी ने आज अपने जोगीवाला स्थित क्लिनिक में एक प्रेस वार्ता आहूत की। डॉ० जोशी ने पत्रकार वार्ता के माध्यम से कोविड-19, ओमीक्रॉन के लक्षण एवं उससे बचाव के लिए लोगों को महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने पत्रकारों के कार्यों की सराहना करते हुए उनके सम्मान में जलपान के साथ-साथ उन्हें सैनिटाइज़र, मास्क एवं कम्बल वितरित किये।

डॉक्टर (चिकित्सक) को वास्तव में धरती पर भगवान ही दूसरा रूप माना जाता है। डॉ० शंकर दत्त जोशी स्वास्थ्य एवं समाजसेवा के क्षेत्र में अपने आप में एक चिर-परिचित नाम है। जिन्होंने मेरठ कॉलेज से MBBS, MD करने के बाद पहाड़ की विषम परिस्थितियों के बीच अपना सेवा कार्य प्रारम्भ किया तथा पहाड़ के लोगों की कठिन जीवन शैली को देख जनसेवा का एक ऐसा जनून पैदा हुआ कि आज उत्तराखंड के जन-जन की जवान पर पहाड़-प्रेमी डॉ० एस.डी. जोशी का नाम लिया जाता है। देहरादून से लेकर सुदूर पहाड़ तक लोगों के स्वास्थ्य-सुधार के प्रति डॉक्टर जोशी का समर्पण किसी से छुपा नहीं है। आये दिन निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाना तो मानो इनका शौक बन गया हो।

कोरोना काल में डॉo जोशी के अनुभवों एवं श्रेष्ठ योग्यताओं का जो लाभ आम जन-मानस को प्राप्त हुआ उससे चिकित्सकों को भगवान का स्वरुप माने जाने की सार्थकता स्वतः ही सिद्ध हो जाती है। डॉ० एस.डी. जोशी ने पहाड़ में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और “हर घर स्वस्थ” के लिये “चलो गाँव की ओर” अभियान शुरू किया हुआ है। पहाड़ के दूरस्थ इलाकों में रह रहे लोग, जहाँ अभी तक स्वास्थ्य सेवायें नहीं पहुँच पाई है, उन लोगों तक ‘चलो गाँव की ओर’ मुहिम के जरिए निःशुल्क स्वास्थ्य सेवायें उपलब्ध कराई जा रही है। डॉक्टर जोशी ने कहना है कि पहाड़ों में स्वास्थ्य सेवाओं को बहाल किये जाने को लेकर सरकार के साथ-साथ हम सभी डॉक्टरों को भी अपने स्तर से योगदान देना होगा। उनकी इस मुहीम में उनके कंधे से कन्धा मिलाकर सहयोग देने का काम किया है, “विचार एक नयी सोच” के सम्पादक राकेश बिजल्वान ने।

इतना ही नहीं, डॉ० एस.डी. जोशी की मधुर बाणी, सौम्य स्वभाव के कारण उनके पॉलीक्लिनिक में आने वाले मरीजों को एक नयी ऊर्जा मिलती है। अपनी संस्कृति, सभ्यता एवं भाषा के प्रति भी डॉक्टर जोशी का बहुत ज्यादा लगाव है। यही कारण है कि विलक्षण प्रतिभा के धनी डॉ० जोशी को आज भी पहाड़ से लेकर शहर तक के सभी लोग बहुत सम्मान देते हैं एवं प्यार करते हैं।

इस अवसर पर “विचार एक नयी सोच” के सम्पादक एवं समाजसेवी राकेश बिजल्वान, वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार मनोज इष्टवाल, आकाश ज्ञान वाटिका के संपादक घनश्याम जोशी, डी.डी. न्यूज़ के रिपोर्टर/वरिष्ठ पत्रकार अवधेश नौटियाल, अलोक शर्मा, रमन जायसवाल, पर्वतजन के रिपोर्टर विजय रावत, हरीश कंडवाल ‘मनखी’, आशीष नेगी, दीपक धीमान आदि पत्रकार उपस्थित रहे।

सम्बंधित खबर के लिए क्लिक करें : https://akashgyanvatika.com/commendable-campaign-of-dr-shankar-dutt-joshi-swasth-ghar-swasth-uttarakhand/

https://akashgyanvatika.com/eminent-physician-dr-sd-joshi-continuously-treating-free-of-cost-hundreds-of-people-of-hilly-areas/

https://akashgyanvatika.com/free-medical-health-camp-organized-by-joint-efforts-of-press-club-haridwar-and-vichar-ek-nayi-soch-sanstha/

https://akashgyanvatika.com/dr-sd-joshi-and-social-worker-rakesh-bijalvan-received-diamond-award-2021-for-excellent-work-in-health-services-in-uttarakhand/

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!