Breaking News :
>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
ताज़ा खबरेंदेश

सुरक्षाबलों ने कश्मीर में एक बार फिर आतंकी हमले की बड़ी योजना को किया नाकाम

तीन आतंकी सुरक्षाबलों की घेराबंदी में फंसे

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 अगस्त 2022, बुधवार, श्रीनगर सुरक्षाबलों ने एक बार फिर कश्मीर में आतंकी हमले की बड़ी योजना को नाकाम बना दिया है। स्वतंत्रता दिवस पर घाटी में आतंकी हमले की योजना बना रहे लश्कर-ए-तैयबा के हिट स्क्वाड द रजिस्टेंस फ्रंट के तीन आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मध्य कश्मीर के जिला बड़गाम के वाटरहेल इलाके में घेर लिया है। दोनों ओर से गोलीबारी का सिलसिला जारी है। एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार ने आतंकियों की घेराबंदी की पुष्टि करते हुए बताया कि घेराबंदी में टीआरएफ का सक्रिय आतंकी लतीफ राथर में शामिल है।

सुरक्षाबलों का कहना है कि जिस मकान में ये आतंकी छिपे हुए हैं, उसके आसपास दूसरे मकान भी हैं, जहां लोग रह रहे हैं। आतंकवादियों की गोलबारी के बीच आसपास रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जाने का प्रयास किया जा रहा है। सुरक्षाबलों को इस बात का भी डर है कि इस बीच आतंकी मौके का फायदा उठाकर फरार न हो जाएं। लिहाजा ड्रोन के जरिए भी आतंकी ठिकाने पर नजर रखी जा रही है।

एडीजीपी ने बताया कि लतीफ की पुलिस को काफी दिनों से तलाश थी। वह कश्मीर में कई नागरिक हत्याओं में शामिल रह चुका है। कश्मीरी हिंदू राहुल भट्ट और अमरीन भट की हत्या में भी उसी का हाथ था। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द घेराबंदी में फंसे सभी आतंकियों को मार गिराया जाएगा।

कश्मीर जोन पुलिस ने एक ट्वीट में एडीजीपी कश्मीर के हवाले से लतीफ राथर समेत तीन टीआरएफ आतंकियों को घेरने की पुष्टि भी की है। ये आतंकी एक रिहायशी इलाके में छिपे हुए हैं। एसओजी, सेना और सीआरपीएफ के जवान मुठभेड़ में शामिल हैं। हालांकि आतंकियों की फायरिंग का जवाब देने से पहले सुरक्षाबलों ने उन्हें हथियार डालने का मौका भी दिया था परंतु उन्होंने हर बार अपील का जवाब फायरिंग से दिया।

विदित रहे कि लतीफ के साथ घेराबंदी में फंसे दो अन्य आतंकी पाकिस्तानी बताए जा रहे हैं। लतीफ डार ने ही कश्मीरी हिंदू राहुल भट्ट और स्कूल अध्यापिका रजनी बाला की हत्या में अहम भूमिका निभाई थी। 26 मई को हुई कश्मीरी टीवी अभिनेता अमरीन भट के अलावा बड़गाम में बीते दिनों श्रमिकों पर हुए हमले को भी उसके ही इशारे पर अंजाम दिया गया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!