Breaking News :
>>आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा, विभागों को कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश>>गैस और तेल संकट को लेकर हरक सिंह रावत का केंद्र सरकार पर हमला>>हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई को खुलेंगे, यात्रा की तैयारियां शुरू>>रोजाना दूध में मखाना मिलाकर पीने से शरीर को मिलते हैं कई स्वास्थ्य लाभ>>पुष्कर सिंह धामी ने 63 सफाई निरीक्षकों को दिए नियुक्ति पत्र>>जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उन्हें पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी>>मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट मार्से पेड्रोजो का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर>>उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी से फिर लौटी ठंड>>कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लगी आग से 11 लोग घायल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया गहरा शोक>>जनरल बिपिन रावत की जयंती पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण>>बूथ जीता, चुनाव जीता के मूलमंत्र पर चुनाव तैयारी मे जुटे कार्यकर्ता: चुग>>दून में अंतरराष्ट्रीय जूनियर टेनिस टूर्नामेंट शुरू>>डाइट में ये छोटे बदलाव करने से घटा सकते हैं तेजी से वजन, जानिए एक्सपर्ट की सलाह>>किसान केवल अन्नदाता ही नहीं बल्कि राष्ट्र के सच्चे नायक भी हैं- मुख्यमंत्री धामी>>राजकुमार राव की नई फिल्म ‘रफ्तार’ का ऐलान, रिलीज तारीख भी आई सामने>>पिथौरागढ़ सीमांत क्षेत्र से नगर पंचायत अध्यक्ष समेत कई जनप्रतिनिधि भाजपा में शामिल>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा
मनोरंजन

सपना चौधरी का बचपन बेहद गरीबी में बीता था।

जानें- डांसिंग से लेकर सियासत तक सपना चौधरी का सफर, बेहद गरीबी में बीता था बचपन

25 सितंबर साल 1990 को हरियाणा के रोहतक जिले में जन्मीं सपना चौधरी का बचपन बेहद गरीबी में बीता।

नई दिल्ली,भाजपा में शामिल होने वाली हरियाणवी कलाकार सपना चौधरी का जीवन बेहद उतार-चढ़ाव वाला रहा। 25 सितंबर साल 1990 को हरियाणा के रोहतक जिले में जन्मीं सपना चौधरी का बचपन बेहद गरीबी में बीता। सपना का शुरुआती जीवन मुश्किलों भरा था। सपना के पिता के निजी कंपनी में काम करते थे। उनके घर की आर्थिक हालत अच्छी नहीं थी। बेहद कम उम्र में ही उन्होंने अपने पिता को खो दिया था।

अपने दम पर संभाला परिवार
ऐसे में छोटे भाई-बहनों और मां की जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई। वह घर में बड़ी थीं इसलिए उन्होंने कुछ काम करने की ठानी। मुश्किल भरे दिनों में सपना चौधरी ने अपने करियर की शुरुआत आर्केस्ट्रा के साथ की। सिंगिंग और डांसिंग में अपना करियर बनाने के बाद उन्होंने पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा और अपने दम पर परिवार को संभाला। जैसे-जैसे सपना चौधरी मशहूर होती गईं वैसे-वैसे उन्हें काम भी मिलने लगे। लोग उन्हें स्टेज शो करने के लिए आमंत्रित करने लगे। वह अब तक कई स्टेज शो कर चुकी हैं। सपना हिंदी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।

सपना ने जहर खाकर की थी आत्महत्या की कोशिश
सपना चौधरी ने रागिनी विवाद के चलते साल साल 2016 में जहर खाकर सुसाइड करने की कोशिश की थी। उन्हें आइसीयू में भर्ती करवाया गया था। सपना के फैंस की दुआओं ने उन्हें एक नया जीवन दिया। 6 पेज के सुसाइड नोट में सपना ने गुरुग्राम के नवाब सतपाल तंवर नामक एक व्यक्ति को जिम्मेदार ठहराया था। दरअसल सतपाल तंवर वह शख्स है, जिसने 2016 फरवरी में गुरुग्राम के गांव चक्करपुर में हुए कार्यक्रम के बाद सपना के खिलाफ जातिवाद का केस दर्ज करवा दिया था। गुस्साए दलितों ने बाकायदा उनके खिलाफ फेसबुक पर अभियान भी छेड़ा, जिसमें खूब अभद्र कमेंट किए गए। हताशा में सपना ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की थी।

बिग बॉस में नजर आ चुकी हैं सपना चौधरी
सपना चौधरी बिग बॉस- 11 में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने बिग बॉस में भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं। बिग बॉस के घर में एंट्री से पहले सलमान खान ने सपना चौधरी से जहर खाने की वजह जाननी चाही तो सपना उनके सवाल को टाल गई। सपना के साथ डांस करने के बाद सलमान खान ने उनसे जहर खाने की वजह के बारे में पूछा तो जवाब में सपना चौधरी ने सिर्फ यही कहा था कि भगवान की कृपा से उसकी जान बच गई है। इस प्रकरण के बाद मैंने बहुत कुछ सीखा है। हरियाणा से लेकर भोजपुरी और अब बॉलिवुड में तहलका मचाने वाली एक्ट्रेस सपना चौधरी अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!