Breaking News :
>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश का मिजाज टटोलने चित्रकूट पहुँचे मोहन भागवत

  • चिंतन शिविर में होंगे शामिल

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 जुलाई 2021, मंगलवार, चित्रकूट।  राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत तीन दिन के अंतराल पर उत्तर प्रदेश के दूसरे दौरे पर हैं। रविवार को अलीगढ़ के बाद अब वह चित्रकूट पहुंचे हैं।

चित्रकूट के दीन दयाल शोध संस्थान के आरोग्यधाम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का चिंतन शिविर होगा। इसकी की मुख्य बैठक नौ से 12 जुलाई तक होगी।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत सात दिवसीय दौरे पर मंगलवार सुबह छह बजे प्रभु श्रीराम की तपोभूमि पहुंचे। संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से उतरते ही संघ पदाधिकारियों और प्रशासनिक अमले ने उनकी अगवानी की। वह दीनदयाल शोध संस्थान के प्रकल्प आरोग्यधाम के लिए निकल गए।

कार्यक्रम के तहत वह मध्यप्रदेश के जिला सतना स्थित दीनदयाल शोध संस्थान आरोग्य धाम में बैठक की तैयारियों का जायजा लेंगे। इसके बाद भगवान कामतानाथ के दर्शन और पद्मविभूषण जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी महराज से मिलने उसके तुलसीपीठ जा सकते हैं। वह 13 जुलाई तक चित्रकूट में रहेंगे।

आरोग्यधाम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का नौ से 12 जुलाई तक चिंतन शिविर है। जिसमें अखिल भारतीय संघ टोली के सभी पदाधिकारी और क्षेत्र प्रचारक शामिल हो रहे हैं। बैठक भले ही 9 जुलाई को शुरू होनी है लेकिन संघ प्रमुख तीन दिन पहले ही चित्रकूट पहुँच गए हैं।

स्टेशन में उनका संघ के वरिष्ठ प्रचारक सुरेश सोनी समेत डीआरआइ के संगठन सचिव अभय महाजन, जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने उनका स्वागत किया।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के इस चिंतन शिविर में उत्तर प्रदेश में 2022 में 2022 में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्य रणनीति बनने की संभावना है। इस बैठक में भाग लेने आरएसएस प्रमुख सोमवार देर रात संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से चित्रकूट पहुंच गए जबकि अन्य के आने का सिलसिला जारी है। संघ प्रमुख मोहन भागवत समेत अन्य पदाधिकारी यहां आज एकत्र हो जाएंगे।

सभी लोग चित्रकूट के दीनदयाल शोध संस्थान के आरोग्यधाम में ठहरेंगे। यहां पर मुख्य चिंतन बैठक नौ से 12 जुलाई तक होगी। इस बैठक की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगता है कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत सहित अन्य बड़े पदाधिकारी तीन दिन पहले ही पहुंचे हैं।

चित्रकूट में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की अखिल भारतीय स्तरीय बैठक 9 जुलाई से 13 जुलाई तक होनी है। इस बैठक में संघ के कार्यों पर चर्चा की समीक्षा के साथ आगामी कार्ययोजना पर चर्चा होनी है।

इस बैठक में संघ के देश के कोने-कोने से एक दर्जन क्षेत्रीय प्रचारक भी शामिल हो रहे हैं। सर संघचालक इस राष्ट्रीय स्तरीय बैठक में शामिल होने आ रहे हैं। इस बैठक की तैयारी चित्रकूट जिला प्रशासन के साथ ही मध्य प्रदेश के रींवा के भी अधिकारियों ने की है

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!