Breaking News :
>>होर्मुज जलडमरूमध्य में वाणिज्यिक जहाज पर हमला, 11 भारतीय नाविक घायल>>अंतिम मतदाता सूची एवं प्रथम स्तरीय जांच को लेकर जिलाधिकारी ने की राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>नई दिल्ली में आयोजित होने जा रहे विभागीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने की बैठक>>सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर>>चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल, बैरिकेड पर चढ़े राहुल गांधी, लहराया तिरंगा>>एक-एक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे सरकार की योजना, कोई भी पात्र बुजुर्ग न रहे सामाजिक सुरक्षा से वंचित- डीएम>>फिर दिखा रजनीकांत का जलवा, ‘जेलर 2’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज>>यूट्यूबर अनुराग डोभाल पर गंभीर आरोप, मारपीट और जान से मारने की धमकी की शिकायत पर FIR दर्ज>>कैंचीधाम के पास खाई में गिरा दूध से भरा पिकअप वाहन, तीन लोग घायल>>जूडियो का जलवा, 1,000 स्टोर्स का आंकड़ा छुआ, ट्रेंट के कारोबार में जोरदार उछाल>>डायबिटीज से बचना है तो आज ही बदलें ये 5 आदतें, वरना बढ़ सकता है टाइप-2 डायबिटीज का खतरा>>हरमनप्रीत कौर का बड़ा फैसला, छोड़ी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी>>लखनऊ एयरपोर्ट पर लेबर कॉलोनी में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, दो लोग झुलसे>>प्रशिक्षण तक सीमित नहीं, युवाओं को रोजगार से जोड़ें अधिकारी: डीएम>>जज फार्म में गंदे पानी की शिकायत पर सांसद अजय भट्ट ने डीएम को लिखा पत्र>>सीएम हेल्पलाइन की डीएम ने की समीक्षा, 92 लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश>>33 समस्याओं में 13 का मौके पर निस्तारण, सीएम हेल्पलाइन के लंबित मामलों की भी समीक्षा>>आदि कैलाश क्षेत्र में 24 से 26 अक्टूबर तक होगी अल्ट्रा मैराथन>>जनसुनवाई में डीएम अपूर्वा पाण्डे ने सुनीं 07 शिकायतें, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>सुवाखोली में सेवा संकल्प अभियान के तहत कृषक रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते कृषि मंत्री गणेश जोशी
खेल-जगत

रोहित शर्मा ने कहा – ये दो गेंदबाजों नेट्स में भी सिर पर गेंद मरने की कोशिश करते हैं

आकाश ज्ञान वाटिका, १ मई २०२०, शुक्रवार। भारतीय टीम के सीमित ओवरों के उपकप्तान रोहित शर्मा ने हाल ही में भारतीय महिला टीम की बल्लेबाज स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स के साथ डबल ट्रबल नाम के शो पर बात की थी। इसी दौरान रोहित शर्मा ने उन दो गेंदबाजों का खुलासा किया जो नेट प्रैक्टिस के दौरान आपके सिर को फोड़ने की कोशिश करते हैं, जिसमें से एक गेंदबाज का शिकार खुद स्मृति मंधाना हो चुकी हैं।

दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने डबल ट्रबल विद जेमी एंड स्मृति के शो में कहा है, “मोहम्मद शमी के साथ वे 2012-13 से खेल रहे हैं और वे नेट्स में गेंदबाजी करना पसंद नहीं करते और जब वे गेंदबाजी करते हैं को फिर बल्लेबाजों पर रहम नहीं करते। वे लगातार बाउंसर डालते रहते हैं, लेकिन अब शमी और बुमराह के बीच में टक्कर चलती है कि कौन किस बल्लेबाज के खिलाफ ज्यादा गेंद खाली निकालेगा और उसे बीट करेगा।”

रोहित ने जेमिमा द्वारा पूछे गए सवाल कि आपके लिए नेट्स में कौन ज्यादा परेशान करने वाला गेंदबाज है, फिर चाहे वह मुंबई इंडियंस में हो या फिर टीम इंडिया में, इसके जवाब में हिटमैन ने बताया, “दोनों गेंदबाजों(मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह) के बीच में ये होड़ लगी रहती है कि बल्ले को ज्यादा बार बीट करेगा और कौन सामने वाले खिलाड़ी के सिर पर यानी हेल्मेट पर गेंद मारेगा। इन दोनों के बीच में कंपटीशन चल रहा होता है और इसमें हम बैट्समैन मरे जाते हैं।”

हिटमैन रोहित शर्मा ने बताया है कि बुमराह मुंबई इंडियंस के लिए नेट्स में गेंदबाजी करते हैं, लेकिन मोहम्मद शमी को हरी घास वाली पिच पर गेंद कराना पसंद है। शमी नेट्स प्रैक्टिस के लिए बिरयानी खाकर आते हैं और गेंदबाजों को परेशान करते हैं। ऐसा ही एक वाक्या स्मृति मंधाना ने बताया कि वे एनसीए में थे और शमी ने उनके लिए गेंदबाजी की थी और बोले थे वे 120 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी करेंगे और उनके शरीर से दूर रखेंगे, लेकिन मंधाना ने बताया कि ऐसा नहीं हुआ और उन्होंने मेरे एक गेंद मार दी और वो जगह कई दिन तक नीली पड़ी रही।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!