Breaking News :
>>होर्मुज जलडमरूमध्य में वाणिज्यिक जहाज पर हमला, 11 भारतीय नाविक घायल>>अंतिम मतदाता सूची एवं प्रथम स्तरीय जांच को लेकर जिलाधिकारी ने की राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>नई दिल्ली में आयोजित होने जा रहे विभागीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने की बैठक>>सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर>>चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल, बैरिकेड पर चढ़े राहुल गांधी, लहराया तिरंगा>>एक-एक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे सरकार की योजना, कोई भी पात्र बुजुर्ग न रहे सामाजिक सुरक्षा से वंचित- डीएम>>फिर दिखा रजनीकांत का जलवा, ‘जेलर 2’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज>>यूट्यूबर अनुराग डोभाल पर गंभीर आरोप, मारपीट और जान से मारने की धमकी की शिकायत पर FIR दर्ज>>कैंचीधाम के पास खाई में गिरा दूध से भरा पिकअप वाहन, तीन लोग घायल>>जूडियो का जलवा, 1,000 स्टोर्स का आंकड़ा छुआ, ट्रेंट के कारोबार में जोरदार उछाल>>डायबिटीज से बचना है तो आज ही बदलें ये 5 आदतें, वरना बढ़ सकता है टाइप-2 डायबिटीज का खतरा>>हरमनप्रीत कौर का बड़ा फैसला, छोड़ी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी>>लखनऊ एयरपोर्ट पर लेबर कॉलोनी में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, दो लोग झुलसे>>प्रशिक्षण तक सीमित नहीं, युवाओं को रोजगार से जोड़ें अधिकारी: डीएम>>जज फार्म में गंदे पानी की शिकायत पर सांसद अजय भट्ट ने डीएम को लिखा पत्र>>सीएम हेल्पलाइन की डीएम ने की समीक्षा, 92 लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश>>33 समस्याओं में 13 का मौके पर निस्तारण, सीएम हेल्पलाइन के लंबित मामलों की भी समीक्षा>>आदि कैलाश क्षेत्र में 24 से 26 अक्टूबर तक होगी अल्ट्रा मैराथन>>जनसुनवाई में डीएम अपूर्वा पाण्डे ने सुनीं 07 शिकायतें, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>सुवाखोली में सेवा संकल्प अभियान के तहत कृषक रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते कृषि मंत्री गणेश जोशी
मनोरंजन

ऋषि कपूर के निधन पर आलिया भट्ट ने जताया शोक, कहा – ‘मेरे लिए एक फाइटर और पिता समान’

आकाश ज्ञान वाटिका, १ मई २०२०, शुक्रवार। फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर का 67 वर्ष की आयु में मुंबई में सुबह 8:45 बजे ल्यूकेमिया के कारण निधन हो गया। जैसे ही यह खबर बाहर आई, अभिनेता के निधन पर कई सेलेब्स और प्रशंसकों ने अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल शोक व्यक्त किया।

अब आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर दु:ख व्यक्त किया हैl उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर अपने मन की बात कही हैं। उन्होंने लिखा है, ‘मैं इस खूबसूरत आदमी के बारे में क्या कह सकती हूं … जो मेरे जीवन में बहुत प्यार और अच्छाईयां लेकर आए। आज हर कोई ऋषि कपूर के बारे में बात कर रहा है… हालांकि मैं उनके पूरे जीवन जानती हूं। पिछले दो वर्षों से मैंने उन्हें एक दोस्त, भोजन प्रेमी, सिनेमा प्रेमी, एक फाइटर, एक नेता, एक सुंदर कहानीकार, एक बेहद भावुक व्यक्ति और एक पिता के रूप में जाना है!’

अभिनेत्री ने अपने नोट के साथ निष्कर्ष निकाला, ‘हम आपको हमेशा के लिए याद करेंगे! धन्यवाद!’ इस बीच आलिया ने मुंबई में उनके अंतिम संस्कार में भाग लिया था। ऋषि कपूर को 2018 में कैंसर का पता चला था। उन्होंने न्यूयॉर्क में इलाज कराया था और लगभग एक साल तक कैंसर से जूझने के बाद मुंबई लौट आए।

अपनी वापसी के बाद उन्होंने अपना काम फिर से शुरू किया और दिल्ली में जूही चावला के साथ ‘शर्माजी नमकीन’ नामक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। हालांकि स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण शूटिंग रद्द कर दी गई थी और वह मुंबई में अपने घर पर वापस आ गए थे। 30 अप्रैल को उनका निधन हो गयाl ऋषि कपूर के निधन के बाद बॉलीवुड में एक शोक की लहर छा गई हैंl वह कई फिल्मों में काम कर चुके हैंl उनके निधन से एक दिन पहले ही फिल्म अभिनेता इरफ़ान खान की निधन हुआ थाl दोनों ने फिल्म डी डे में साथ काम किया थाl

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!