Breaking News :
>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल
देश

पाकिस्तान से भारत आए शरणार्थियों ने नागरिकता संशोधन कानून का खुले दिल से स्वागत किया

पाकिस्तान में प्रताड़नाओं के कारण भारत आए शरणार्थियों ने नागरिकता संशोधन कानून का खुले दिल से स्वागत किया है। लोक अधिकार मंच की रैली में बड़ी संख्या में दून में रह रहे शरणार्थियों ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने अपनी पीड़ा बयां की।

पाकिस्तान के हजारा भट्टाग्राम से देहरादून में शरण लेने पहुंचे कई परिवार इंद्रा नगर स्थित हिल व्यू कॉलोनी में रह रहे हैं। इन्हीं में से एक है रेखी परिवार। 1997 में दून आए रेखी परिवार के एक सदस्य अनिल रेखी बताते हैं कि पाकिस्तान में उनके साथ जानवरों जैसा बर्ताव किया जाता था। बाबरी मस्जिद मामले के बाद पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की स्थिति बदतर हो गई। वहां उनके घरों में तोड़फोड़ की गई।

अनिल ने बताया कि उनके चाचा की सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी गई। बालिकाओं का स्कूल जाना भी मुश्किल था। अनिल बताते हैं कि वे महज छह साल के थे, जब उन्होंने देहरादून की शरण ली। उनके पिता राम रेखी और माता राजकुमारी रेखी उन्हें पाकिस्तान में बर्बरता के किस्से सुनाते हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों को किसी के मरने पर अंतिम संस्कार तक को स्थान नहीं मिलता था। घर से करीब 300 किमी दूर जाकर रात के अंधेरे में उन्हें अंतिम संस्कार करना पड़ता था।

वर्तमान में इंजीनियर्स एनक्लेव में रह रहे पाकिस्तान के हजारा भट्टाग्राम से ही आए रोहित मल्होत्रा और उनके परिवार को भी इसी प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ा। रोहित का कहना है कि पाकिस्तान में उनके घर के पास स्थित गुरुद्वारा में भी तोड़फोड़ की गई और उनके धार्मिक कार्यों में बाधा डाली गई। साथ ही घरों में लूटपाट की गई। जिससे परेशान होकर वे 1992 में ही भारत आ गए।

दून आने पर भी हुईं कई दिक्कतें

शरणार्थियों का कहना है कि दून आने के बाद कई साल तक उन्हें यहां आजीविका चलाने को काफी संघर्ष करना पड़ा। यहां अपना स्थायी निवास भी उन्हें नहीं मिल पाया। काफी कानूनी लड़ाइयां लड़ने के बाद उन्हें यहां घर मिल सका। अब केंद्र सरकार की ओर से नागरिकता संशोधन कानून लाने से उन्हें अच्छे दिन आने की उम्मीद जगी है।

एक साल पहले पाकिस्तान से ही की शादी

शरणार्थी अनिल रेखी का एक साल पूर्व ही विवाह हुआ है। उनकी पत्नी शीना चंदोक पाकिस्तान की ही रहने वाली हैं। अनिल से शादी कर वे दून आ गई हैं, लेकिन उनका परिवार अभी भी वहीं रहता है। परिवार को यहां बुलाने के लिए वे लगातार वीजा को आवेदन कर रही हैं, लेकिन कई तरह की दिक्कतें पेश आ रही हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!