Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
उत्तराखण्ड

शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने को कार्य योजना तैयार करें सीएमओ- डॉ धन सिंह रावत

31 मार्च तक प्रदेशभर में चलेगा आयुष्मान कार्ड बनाने को विशेष अभियान

राजकीय मेडिकल कालेजों व अस्पतालों में आयुष्मान योजना के तहत हो अधिक से अधिक इलाज

देहरादून। प्रदेश में शत प्रतिशत लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने को जनपदवार कार्ययोजना बनाई जाएगी। इस सम्बंध में सभी जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिये गये। इसके लिए उन्होंने आगामी 31 मार्च तक विशेष अभियान चलाने को भी कहा गया है जिसमे 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के वृद्धजनों के भी कार्ड बनाये जाएंगे। इसके साथ ही राजकीय मेडिकल कॉलेज व चिकित्सालयों में आयुष्मान योजना के तहत अधिक से अधिक मरीजों के उपचार के लिये अधिकारियों को ठोस रणनीति बनाने को कहा गया है। बैठक में अधिकारियों को गोल्डन कार्ड में आ रही व्यवहारिक दिक्कतों को भी दूर करने के निर्देश दिये गये।

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने आज राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के सभागार में विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। डॉ. रावत ने आयुष्मान कार्ड बनाने की धीमी प्रगति वाले जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने प्रदेश में शत-प्रतिशत लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने को सभी सीएमओ को ठोस कार्ययोजना बनाकर शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। डॉ रावत ने कहा कि प्रदेश में 23.89 लाख परिवारों के 97.11 लाख लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है जिसमें से अभी तक 53.61 लाख लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाये जा चुके हैं। जबकि 4.73 लाख लोगों के गोल्डन कार्ड बनाये गये हैं। इसी प्रकार 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के करीब दो हजार लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाये जा चुके हैं।

उन्होंने बताया कि आयुष्मान योजना के तहत अबतक 12.32 लाख लोगों ने योजना का लाभ उठाया है जिस पर 2289 करोड़ की धनराशि खर्च की जा चुकी है। इसी प्रकार एक लाख से अधिक गोल्डनकार्ड धारकों ने भी इस योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य लाभ लिया। विभागीय मंत्री ने अधिक से अधिक लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने को आगामी 31 मार्च तक विशेष अभियान चलाने के निर्देश अधिकारियों को दिये। जिसमें सीएचओ,एएनएम, आशा व आयुष्मान मित्रों का सहयोग लिया जाएगा। जिसके लिए सचिव स्वास्थ्य एवं चेयरमैन राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण सभी जनपदों के जिलाधिकारियों व सीएमओ के साथ वर्चुअल बैठक कर अभियान की समीक्षा करेंगे।

बैठक विभागीय मंत्री ने राजकीय मेडिकल कॉलेजों व सरकारी अस्पतालों में आयुष्मान योजना के तहत ज्यादा से ज्यादा मरीज़ों का उपचार करने के लिए और बेहतर रणनीति बनाने के निर्देश दिये।
इसके अलावा बैठक में गोल्डन कार्ड में आ रही व्यवहारिक दिक्कतों को दूर करने, 108 आपातकालीन सेवा के सुधारीकरण, मेडिकल कालेजों व राजकीय अस्पतालों में विभिन्न संवर्गों में रिक्त पदों को भरने सहित कई अन्य बिंदुओं पर चर्चा कर विभागीय अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये।

बैठक में राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के चेयरमैन अरविंद सिंह ह्यांकी, सचिव स्वास्थ्य आर राजेश कुमार, अपर सचिव स्वास्थ्य व सीईओ एसएचए आनंद श्रीवास्तव, अपर सचिव स्वास्थ्य स्वाति भदौरिया, नमामि बंसल, महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ तारा आर्य, निदेशक स्वास्थ्य डॉ सुनीता टम्टा, डॉ. मनीष उप्रेती, सीएमओ देहरादून डॉ संजय जैन, सीएमओ हरिद्वार डॉ. आर.के. सिंह, प्राचार्य दून मेडिकल कालेज डॉ. गीता जैन, प्राचार्य हरिद्वार मेडिकल कालेज डॉ. आर एस रैना, अपर निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आर. एस. बिष्ट संयुक्त निदेशक डॉ. एम के पंत सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे जबकि अन्य मेडिकल कालेजों के प्राचार्यों एवं सीएमओ ने वर्चुअल माध्यम से बैठक में प्रतिभाग किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!