Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
फिल्म-जगतमनोरंजन

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, 5 दिसंबर को सिनेमाघरों मे दस्तक देगी फिल्म

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 18 नवम्बर 2025, मुम्बई। बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी के लिए तैयार हैं। उनकी नई फिल्म ‘धुरंधर’ का ट्रेलर लंबे इंतजार के बाद आखिरकार रिलीज हो गया है। दिल्ली में हुए विस्फोट की वजह से ट्रेलर लॉन्च टल गया था, लेकिन अब दर्शकों को वह झलक मिल गई है जिसकी उन्हें बेसब्री से प्रतीक्षा थी। ट्रेलर आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है—कहानी कितनी दमदार है और रणवीर का अंदाज़ कितना आक्रामक? चलिए जानते हैं…

आईएसआई के मास्टरमाइंड के रूप में अर्जुन रामपाल की एंट्री

ट्रेलर की पहली फ्रेम में अर्जुन रामपाल नजर आते हैं, जो एक ठंडे दिमाग वाला और बेहद खतरनाक आईएसआई ऑपरेटिव बने हैं। उनका किरदार मेजर इकबाल पाकिस्तान की सियासत में सबसे प्रभावशाली व्यक्ति दिखाया गया है। वह 1971 युद्ध के बाद से भारत को कमजोर करने के उद्देश्य से पल रहे जुनून को आवाज देते दिखाई देते हैं।

उनकी एक लाइन ट्रेलर में गूंजती है—
“भारत को हजार जख्म देने का वक़्त आ गया है।”
यही संवाद फिल्म के टोन को सेट कर देता है।

रणवीर सिंह–आर. माधवन: मिशन पर निकली भारतीय टीम

इसके बाद एंट्री होती है रणवीर सिंह और आर. माधवन की, जो भारत की सुरक्षा एजेंसियों की तरफ से पाकिस्तान की खतरनाक साज़िश को रोकने के मिशन पर निकलते हैं।
माधवन का किरदार एक बेहद तेज-तर्रार राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीतिकार का है, जिनकी सोच साफ है—
“भारत पर हमला सोचने वालों को भी डर होना चाहिए कि हम उनके सपनों में भी मौजूद हैं।”

रणवीर एक रॉ फील्ड एजेंट की भूमिका में दिख रहे हैं, जो मिशन को जमीन पर अंजाम देने वाले हैं। दोनों की केमिस्ट्री ट्रेलर में दमदार दिखती है।

अक्षय खन्ना और संजय दत्त के धांसू किरदार

ट्रेलर आगे बढ़ता है और इसमें अक्षय खन्ना की झलक मिलती है, जो एक खूंखार डकैत ‘रहमान’ के रूप में दिखाई देते हैं। वहीं, संजय दत्त ‘चौधरी असलम उर्फ जिन्न’ बने हैं—ऐसा किरदार जिसका नाम सुनते ही लोग कांप उठते हैं। उनका हिंसक और रहस्यमय अंदाज़ ट्रेलर का सबसे आकर्षक हिस्सा बनता है।

रणवीर का धमाकेदार ऐक्शन और क्लाइमैक्स डायलॉग

ट्रेलर के आखिरी हिस्से में रणवीर एक्शन मोड में फुल पावर के साथ दिखाई देते हैं।
उनकी पावरफुल लाइन—
“अगर तुम्हारे धमाके खत्म हो गए… तो अब धमाका मैं करूं?”
यह संवाद ट्रेलर को ऊंचाई पर खत्म करता है और दर्शकों में फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ा देता है।

फिल्म की रिलीज डेट

ट्रेलर की सिनेमैटिक लुक और कहानी दर्शकों को उत्साहित कर रही है, हालांकि बैकग्राउंड म्यूज़िक थोड़ा तेज महसूस होता है।
फिल्म 5 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज होने वाली है।

(साभार)

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!