Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
आर्थिक गतिविधियाँताज़ा खबरेंदेश

राजस्थान सरकार 23 फरवरी को पेश करेगी बजट, जानिए लोगों की अपेक्षा

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 फ़रवरी 2022, मंगलवार, जयपुर। राजस्थान सरकार 23 फरवरी को बजट पेश करेगी। बजट में समावेशी विकास पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का फोकस रहेगा। इस बार कृषि बजट अलग से आने के चलते किसानों पर विशेष ध्यान गहलोत सरकार देने जा रही है। खासतौर पर कमर्शियल बैंकों के किसानों की कर्ज माफी, छोटे उद्योगों के लिए क्रेडिट कार्ड और सरकारी सेवाओं में एक लाख से ज्यादा रोजगार संसाधनों का खाका बजट में पेश हो सकता है। सीएम अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया एप कू पर लिखा कि किसान हितैषी राजस्थान सरकार का क्रांतिकारी कदम।

सिद्धार्थ सोनी नाम के एक यूजर ने सोशल मीडिया एप कू पर लिखा कि राजस्थान सरकार के बजट में युवाओं पर ध्यान देकर खिलाड़ियों को खेल में प्रोत्साहन और शिक्षा के क्षेत्र में और राजस्थान को आगे बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए। युवाओं को लेकर ही सरकार हमेशा नियुक्ति पर ध्यान देती है पर उनको पूरा करना भी सरकार का जनता के प्रति कर्तव्य है । 

राज्य बजट के साथ अलग कृषि बजट।

ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि राजस्थान बजट 2022 में अशोक गहलोत ससरकार का फोकस किसान, छोटे उद्यमियों व सरकारी कर्मचारियों पर रह सकता है। इस साल प्रदेश में पहली बार अगल से कृषि बजट भी पेश होगा।

राजस्थान कृषि बजट 2022 से उम्मीद रहेगी कि इसमें सरकार कॉमर्शियल बैंकों के किसानों का 2500 करोड़ रुपए तक का कर्ज माफ कर सकती है, क्योंकि पिछले दिनों राजस्थान में कर्ज के चलते किसानों की जमीन नीलामी से सरकार की काफी किरकिरी हुई थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!