Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

पर्वतीय शिल्प कला के अनुरूप बनाये जायेंगे ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेललाइन पर बनने वाले रेलवे स्टेशन

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 सितम्बर 2021, शनिवार, देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सलाहकार भास्कर खुल्बे ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सुझाव दिया कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन पर निर्मित होने वाले स्टेशनों को पर्वतीय शिल्प कला के अनुरूप बनाया जाए। उन्होंने कहा कि इससे पर्वतीय क्षेत्र के शिल्पियों को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे।

शुक्रवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री से भेंट के दौरान उन्होंने यह बात कही। उन्होंने मुख्यमंत्री से केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों तथा बदरीनाथ के सुंदरीकरण से संबंधित मास्टर प्लान पर भी चर्चा की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री के सलाहकार भास्कर खुल्बे को राज्य से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में देहरादून से टिहरी जाने के लिए मसूरी-चंबा-कोटी कालोनी मोटर मार्ग से 105 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है, जिसमें लगभग साढ़े तीन घंटे का समय लगता है। अब एक टनल देहरादून के राजपुर के निकट से प्रस्तावित है, जो टिहरी झील के निकट कोटी कालोनी में समाप्त होगी। टनल की कुल लंबाई लगभग 35 किमी होगी और इसकी अनुमानित लागत 8750 करोड़ रुपये है। कुमाऊं मंडल में एम्स की स्थापना की जरूरत बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए भूमि राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा टनकपुर और बागेश्वर के बीच नैरो गेज रेलवे लाइन के सर्वे का आदेश दिया गया है। यह लाइन ब्राडगेज होनी चाहिए। चीन और नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट स्थित होने के कारण यह रेल लाइन सामरिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चार धाम सड़क परियोजना के साथ ही ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उत्तराखंड को बड़ी देन है। ऋषिकेश के बाद परियोजना ज्यादातर अंडरग्राउंड है। इस रेल लाइन पर 12 स्टेशन और 17 टनल बनाई जा रही हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आगामी सात अक्टूबर को जौलीग्रांट एयरपोर्ट के नए टॢमनल का लोकार्पण किया जाएगा। हेली समिट के दौरान देहरादून-पंतनगर-पिथौरागढ़-पंतनगर-देहरादून हवाई सेवा का फ्लैग आफ भी किया जाएगा। देहरादून-पिथौरागढ़ हेली सेवा को जल्द स्वीकृति दिए जाने तथा नैनीसैनी हवाई पट्टी के विस्तार की उन्होंने जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि देहरादून-पिथौरागढ़ हेली सेवा शुरू होने से सीमांत क्षेत्र पिथौरागढ़ के विकास के लिए यह मील का पत्थर साबित होगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!