Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड में कई स्थानों पर बादल फटने की घटना पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने जताया दु:ख

उत्तराखंड सरकार से सहायता पहुँचाने की अपील की

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 अगस्त 2022, सोमवार, देहरादून। उत्तराखंड में मूसलधार वर्षा और कई स्थानों पर बादल फटने की घटना पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने दु:ख जताया है। उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्त्ताओं को बचाव व राहत कार्यों में जुटने को कहा है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने प्रदेश में आई आपदा के संबंध में चिंता जताने के लिए राहुल गांधी का प्रदेश संगठन की ओर से आभार व्यक्त किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माहरा ने कहा कि बीते दिन उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया था। प्रभावित व्यक्तियों से मुलाकात कर उनको ढाढस बंधाया। सरकार को भी कांग्रेस की चिंता से अवगत कराया है।

जब राजधानी के आसपास के इलाकों में लोग आपदा से मर रहे थे या बेघर हो रहे थे तब सरकार उत्सव में मस्त थी : यशपाल आर्य

देहरादून के रायपुर विकासखंड के प्रभावित क्षेत्र सरखेत, तिमली, भैंसवाड़, घंतु का सेरा व सेरखी गांवों का भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने रविवार को दौरा किया। उन्होंने प्रभावित परिवारों की कुशक्षेम पूछी।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री त्रितेंद्र सिंह रावत व कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भ्रमण के दौरान प्रभावित ग्रामीणों से बातचीत की। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि राजधानी से मात्र 15 किलोमीटर दूर आपदा के बाद आपदा प्रबंधन के ये हाल हैं तो राज्य के दूरस्थ इलाकों की कल्पना करना मुश्किल है।

रायपुर विकासखंड और टिहरी के सकलाना पट्टी के आपदाग्रस्त गांवों का भ्रमण करने के बाद नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब राजधानी के आसपास के इलाकों में लोग आपदा से मर रहे थे या बेघर हो रहे थे तब सरकार उत्सव में मस्त थी।

आपदा प्रभावित इन इलाकों में सैकड़ों बीघा जमीनें, कई घर और पशु मलबे से दबे हैं। उधर, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रभावित परिवारों का तत्काल पुर्नवास की मांग की।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!