Breaking News :
>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
उत्तराखण्डदेहरादूनसामाजिक गतिविधियाँस्वास्थ

चार धाम यात्रा में चलने वाले सभी वाहन चालकों के लिए राही नेत्रधाम ने शुरू किया नि:शुल्क नेत्र जाँच शिविर

डॉ० रमेश पोखरियाल निशंक ने राही नेत्रधाम देहरादून का किया शुभारंभ

आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर एवं तकनीक से राही नेत्रधाम में उत्तराखंड के लोग करा सकते हैं विश्व स्तरीय नेत्र इलाज

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 11 मई 2024, देहरादून। विश्वस्तरीय आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर एवं तकनीक के साथ राही नेत्रधाम अब देहरादून में अपनी पहली मल्टी स्पेशलिटी आई हॉस्पिटल का शुभारंभ कर दिया है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ० रमेश पोखरियाल निशंक ने देहरादून के रिस्पना पूल स्थिति हरिद्वार रोड पर राही नेत्रधाम का उद्घाटन अपने भेजे गए संदेश के माध्यम से किया। उन्होंने अपने संदेश में कहा, “मुझे यह जानकर अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि नंदा देवी हेल्थ केयर की एक सुपर स्पेशलिटी इकाई के रूप में देहरादून में राही नेत्रधाम का शुभारंभ किया जा रहा है।”

“आँखें प्रकृति एवं ईश्वर द्वारा प्रदत्त एक अनमोल उपहार होती हैं जिससे कि हम सारी दुनिया की खूबसूरती और अच्छी तथा बुरी चीज देख सकते हैं, बिना आँखों के हम उस सुंदर प्रकृति और दुनिया की कल्पना नहीं कर सकते। इसलिए आँखों के सुरक्षा और बचाव भी अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाता है।”

मुझे पूर्ण विश्वास है कि राही नेत्रधाम मानव जीवन रोशन करने की दिशा में देहरादून की जनता को किफायती नेत्र देखभाल और इलाज सुलभ कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य करेगा।

कार्यक्रम में मौजूद मुख्य अतिथि रायपुर विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने रिबन कटिंग शिरोमणि के साथ विधिवत शुभारंभ किया एवं उनके साथ श्री काशीनाथ जीना हिमालयन विश्वविद्यालय के कुलपति, डॉ० हर्ष भट्टाचार्य, शंकरदेव नेत्रालय के अध्यक्ष, राधेश्याम गर्ग, ओके फाउंडेशन के अध्यक्ष मौजूद रहे।

डॉ० मोहित गर्ग, डॉ० ईशा अग्रवाल एवं डॉ० चिंतन देसाई के संघर्ष एवं दूर दृष्टि की सोच ने उत्तराखंड के सुदूर गाँवों एवं पहाड़ों में रहने वाले लोगों के लिए विश्व स्तरीय आई केयर सेंटर का शुभारंभ किया है। उद्घाटन समारोह में डॉक्टर डॉ० चिंतन देसाई ने अपने संबोधन में कहा आज हमारा एक सोचा हुआ सपना सच हो गया, जब राही नेत्रधाम आज से उत्तराखंड के लोगों के लिए शुरू कर दिया गया है। हमारे बरसों के कठिन मेहनत एवं संघर्ष के बाद आज वह दिन आ गया है जब हम अपने उत्तराखंड के देहरादून में एक विश्व स्तरीय आई केयर सेंटर का शुभारंभ कर दिया है। अब उत्तराखंड के लोगों को अपने आँख से संबंधित समस्याओं के लिए किसी अन्य राज्य का रुख नहीं करना पड़ेगा।

वही उद्घाटन समारोह में डॉक्टर मोहित गर्ग मीडिया से बात करते हुए कहा, “हमारा सपना एक ऐसा भविष्य है जहाँ उत्तराखंड और उसके बाहर हर व्यक्ति को उच्चतम नेत्र चिकित्सा तक समान पहुँच प्राप्त हो, जिससे उन्हें निवारणीय दृष्टि दोष या अंधेपन के बोझ के बिना पूर्ण जीवन जीने के लिए सशक्त बनाया जा सके।”

उन्होंने कहा, “आज से चार धाम यात्रा का शुभारंभ हो चुका है और हमारा राही नेत्रधाम चार धाम यात्रा में चलने वाले सभी वाहन चालकों के लिए नि:शुल्क नेत्र जाँच शिविर आज से शुरू कर रहा है एवं यह शिविर पूरे चार धाम यात्रा के दौरान चलता रहेगा। यह आई हॉस्पिटल देहरादून के रिस्पना पूल के काफी नजदीक है और यहाँ से पहाड़ के लिए 24 घंटे गाड़ियाँ चलती रहती है। मैं उन सभी ड्राइवर भाइयों से निवेदन करूँगा कि वे सब राही नेत्रधाम पहुँच कर अपने आँखों का चेकअप करवाले एवं दवाइयाँ अपने साथ ले जायें, यह सेवायें चार धाम यात्रा में चलने वाले ड्राइवरों के लिए नि:शुल्क दी जा रही है।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए डॉ० ईशा अग्रवाल बताती है कि हमारे पहाड़ की महिलाओं को आँखों की बहुत समस्यायें होती है परंतु समय पर उचित इलाज एवं सुविधायें न मिलने की वजह से वे जीवन भर आँखों के कष्ट को झेलते हुए बिता देता है। हम दूर दराज के गाँव एवं पहाड़ की महिलाओं को सशक्त करने के लिए अपने इस राही नेत्रधाम में प्रशिक्षण शिविर भी चलाने जा रहे हैं जिसमें पहाड़ की महिलायें एवं पुरुषों को यहाँ प्रशिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाया जाएगा एवं उन्हें नेत्र देखभाल के विभिन्न विषयों में प्रशिक्षण देकर पहाड़ के महिलाओं एवं युवाओं को उनके क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं को बढ़ाया जाएगा।

डॉ० चिंतन देसाई, डॉ० मोहित गर्ग एवं डॉ० ईशा अग्रवाल के बारे में :

डॉ० चिंतन देसाई, एक प्रसिद्ध विट्रोरेटिनल सर्जन हैं, जिन्हें अभिनव शल्य चिकित्सा तकनीकों का बहुत शौक है। शंकर नेत्रालय, चेन्नई और शंकरदेव नेत्रालय, गुवाहाटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिलने के कारण, गुणवत्ता, सटीकता और ईमानदारी उनके मुख्य मूल्य हैं। अपने शिक्षण विधियों के लिए अपने छात्रों और सहकर्मियों के बीच अत्यधिक सम्मानित, उन्हें अनुसंधान और शिक्षा में भी गहरी रुचि है, जिसके लिए उन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।

डॉ० मोहित गर्ग, एमबीबीएस, डीएनबी, एफवीआरएस, एमएनएएमएस, मोतियाबिंद और विट्रोरेटिनल सर्जरी में विशेषज्ञता रखने वाले एक उच्च कुशल नेत्र रोग विशेषज्ञ हैं। यूसीएमएस और जीटीबी अस्पताल, शंकरदेव नेत्रालय और विवेकानंद नेत्रालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से व्यापक अनुभव के साथ, उन्होंने ऐन्टिरीअर और पोस्टीरियर दोनों खंडों की सर्जरी में अपनी विशेषज्ञता को बढ़ाया है। वे अनुसंधान और प्रशिक्षण के माध्यम से नेत्र विज्ञान के क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए समर्पित हैं। उन्होंने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दोनों पत्रिकाओं में शोध लेख लिखे हैंl

डॉ० ईशा अग्रवाल, MBBS, DNB, MNAMS, FICO, FAICO, एक कुशल नेत्र रोग विशेषज्ञ हैं, जो उन्नत मोतियाबिंद, ऑकुलोप्लास्टिक्स और कॉस्मेटिक सर्जरी में विशेषज्ञता रखती हैं। श्री शंकरदेव नेत्रालय, UCLA और सिंगापुर नेशनल आई सेंटर जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से व्यापक प्रशिक्षण के साथ, वह शल्य चिकित्सा तकनीकों और अनुसंधान में उत्कृष्ट हैं। अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता और क्षेत्र में योगदान के लिए पहचानी जाने वाली डॉ० अग्रवाल सक्रिय रूप से प्रशिक्षण और शिक्षा में संलग्न रहते हुए अपने रोगियों को असाधारण देखभाल प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!