Breaking News :
>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
देश

Pulwama Terror Attack: राहुल ने PM की शूटिंग पर उठाए सवाल, BJP बोली- हो सकता आपको हमले की जानकारी पहले से थी

नई दिल्ली। Pulwama Terror Attack, पुलवामा आतंकी हमले के करीब एक हफ्ते बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस लगातार दो दिन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सवाल उठा रही है। 14 फरवरी को आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री के शेट्यूल का लेखाजोखा निकालकर कांग्रेस ने पीएम मोदी का घेराव किया है।

और प्राइम टाइम मिनिस्टर फिल्म शूटिंग करते रहे: राहुल

राहुल ने ट्वीट कर कहा, ‘पुलवामा में 40 जवानों की शहादत की खबर के तीन घंटे बाद भी ‘प्राइम टाइम मिनिस्टर’ फिल्म शूटिंग करते रहे। देश के दिल व शहीदों के घरों में दर्द का दरिया उमड़ा था और वे हंसते हुए दरिया में फोटोशूट पर थे।’ राहुल ने ट्वीट भी कुछ फोटो भी शेयर की हैं।

उधर, लगातार दूसरे दिन राजधानी दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेसने पीएम का घेराव किया। कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा, ‘पुलवामा में आतंकी हमला शाम तीन बजकर दस मिनट (14 फरवरी) पर हुआ था। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच बजकर दस मिनट पर मोबाइल फोन के जरिए उत्तराखंड में जनसभा को संबोधित किया । पीएम मोदी ने अपने संबोधित में आतंकी हमले के बारे में एक शब्द भी नहीं बोला। उन्होंने शहीद जवानों के सम्मान में दो मिनट का मौन भी नहीं रखा।’

 

 मनीष ने PM से पूछे दो सवाल
इसके साथ ही मनीष तिवारी ने प्रधानमंत्री मोदी ने दो सवाल भी पूछे। तिवारी ने कहा, ‘हमारे दो सवाल हैं कि पीएम मोदी तीन बजकर दस मिनट से पांच बजकर दस मिनट के बीच क्या कर रहे थे ? पहला क्या उन्होंने हमले की जानकारी के बावजूद अपने कार्यक्रमों को जारी रखा। दूसरा क्या उनको (प्रधानमंत्री के) दफ्तर ने इसकी जानकारी नहीं दी गई थी।
  भाजपा का राहुल को जवाब
कांग्रेस के इस आरोपों का भाजपा ने जवाब दिया है। भाजपा का कहना है कि जो फोटो कांग्रेस ने शेयर की हैं, वो 14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकी हमले से पहले की हैं। राहुल के ट्वीट का जवाब देते हुए भाजपा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘राहुल जी, भारत आपकी फर्जी खबरों से थक गया है। देश को गुमराह करने के लिए उस सुबह (14 फरवरी की सुबह) की तस्वीरें साझा करना बंद करें। हो सकता है कि आपको हमले की सूचना पहले से थी, लेकिन भारत के लोगों को शाम को पता चला। अगली बार एक बेहतर स्टंट अपनाएं, जिसमें सैनिकों का बलिदान शामिल न हों।’
मायावती ने भी ट्वीटकर साधा निशाना 
इस बीच बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने भी इसको लेकर केंद्र को निशाने पर लिया है। मायावती ने ट्वीट कर लिखा, ‘अति-घृणित, घातक व चिन्तित करने वाले पुलवामा आतंकी घटना पर पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा सेना को फ्री हैण्ड देने व खून खोलने आदि की जुमलेबाजी करके अपनी जिम्मेदारी से भागना कतई उचित नहीं। 50 जवानों की शहादत के बावजूद केंद्र के ढुलमुल रवैये पर भाजपा को जवाब देना होगा।’

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!