Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
मनोरंजन

Pulwama Terror Attack: आतिफ़ असलम और राहत फ़तेह अली को करारा जवाब, हुई ये कार्रवाई

मुंबई। पुलवामा में सी आर पी एफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले के ख़िलाफ़ देश उबल रहा है और पाकिस्तान व आतंकियों के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहा है। सरकार मुंहतोड़ जवाब देने का वचन दे चुकी है लेकिन उससे पहले दो पाकिस्तानी प्लेबैक गायकों को पुलवामा हमले का खामियाज़ा भुगतना पड़ा है।

बॉलीवुड म्यूज़िक में वर्षों से बड़ा नाम कमा रहे पाकिस्तान के गायक आतिफ़ असलम और राहत फ़तेह अली खान के गानों को म्यूज़िक कंपनी टी- सीरीज़ ने अपने यू- ट्यूब एकाउंट से हटा दिया है। वैसे ये गाना यू-ट्यूब पर बाकी एकांउट से मौजूद है l जानकारी के मुताबिक म्यूज़िक लेबल ने पुलवामा हमले के बाद ये कार्रवाई की है। सलमान खान की फिल्म टाइगर ज़िंदा है के ‘दिल दियां गल्ला’ सहित कई सुपरहिट गानों के सिंगर आतिफ़ असलम का गाना (वीडियो ) ‘बारिशें ‘ 13 फरवरी को अपलोड किया गया था, जिसे हटा दिया गया है। इसी तरह राहत फ़तेह अली खान का गाना ‘ज़िन्दगी’ 15 फरवरी को यू-ट्यूब पर चढ़ाया गया था। उसे भी रीमूव कर दिया गया है।

हालाँकि टी- सीरीज़ ने इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया है लेकिन बताया जाता है कि देश के वर्तमान हालात को देखते हुए ऐसा किया गया है।

इस बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने सभी म्यूज़िक कंपनियों से कहा है कि वो किसी भी पाकिस्तानी संगीत कलाकार के साथ काम करना बंद कर दें। मनसे चित्रपट सेना के प्रमुख अमेय खोपकर ने बताया कि सभी म्यूज़िक लेबल्स को चेतावनी दी गई है कि वो पाकिस्तानी संगीतकारों और गायकों से कोई संबंध न रखें और यदि वो ऐसा नहीं करते हैं तो सेना अपने तरीके से उनसे निपटेगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!