Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डदेहरादून

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में आयोजित किया गया जनसुनवाई कार्यक्रम, 79 शिकायतें प्राप्त हुई

Public hearing program organized under the chairmanship of District Magistrate Mrs. Sonika, 79 complaints were receivedआकाश ज्ञान वाटिका, 30 जनवरी 2023, सोमवार, देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया। जनसुनवाई में आज 79 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें अधिकतर मामले भूमि से संबंधित प्राप्त हुए इसके अतिरिक्त पेंशन, सड़क, आपदा, कोविड के दौरान राशन का भुगतान, शस्त्र लाइसेंस, गुमशुदा की तलाश करवाने, रास्ते पर गैराज बनाने, खोए हुए फोन को वापस दिलाने, जल जीवन मिशन के कार्यों की जाँच कराने आदि शिकायतें प्राप्त हुई।

Public hearing program organized under the chairmanship of District Magistrate Mrs. Sonika, 79 complaints were receivedजनसुनवाई के दौरान आज धर्मपुर निवासी फरयादी श्रीमती परीक्षा ने भूमि पर कब्जा दिलाए जाने पर जिलाधिकारी का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने बताया कि उनके परिजनों द्वारा भूमि पर अवैध कब्जा किया गया था। जिस पर मा० न्यायालय के आदेश के उपरान्त भी परिजन कब्जा नहीं दे रहे थे। जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने कार्यवाही के निर्देशों के क्रम में जिला प्रशासन द्वारा उन्हें उनकी भूमि पर कब्जा दिलाया गया, जिस पर उन्होंने जिलाधिकारी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

प्राप्त शिकायतों में सेन्ट्रल होपटाउन में भूमि के सीमाकंन पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन की कोर्ट से जाँच होने तक स्टे के क्रम में शीघ्र जाँच कराने के अनुरोध पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी विकासनगर को आवश्यक निर्देश दिए।
इसी प्रकार रास्ते पर गैराज बनाने की शिकायत पर नगर मजिस्ट्रेट एवं एमडीडीए के अधिकारियों को जाँच के निर्देश दिए।
ऋषिकेश क्षेत्र में वर्ष 1994 में परिवार नियोजन पर दिए गए पट्टे पर कब्जा दिलाने की माँग/शिकायत पर उपजिलाधिकारी ऋषिकेश को आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
माजरी माफी मोहकमपुर में अनाधिकृत निर्माण की जाँच कराने की शिकायत पर एमडीडीए को कार्यवाही के निर्देश दिए।
तहसील त्यूनी अन्तर्गत पीएमजीएसवाई निर्माणखण्ड कालसी द्वारा त्यूनी चांदनी डेरसा मोटरमार्ग के निर्माण कार्यों में अनियमितता की शिकायत पर जिलाधिकारी ने एसडीएम चकराता एवं अधि०अभि० पीएमजीएसवाई को जाँच कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
इसी प्रकार नकरोंदा में भूमाफियाओं द्वारा अवैध प्लाॅटिंग एवं बिना मानचित्र स्वीकृत कराए निर्माण कार्य किए जाने की शिकायतों पर उप जिलाधिकारी सदर एवं एमडीडीए के अधिकारियों को जाँच करने के निर्देश दिए।
इसी प्रकार सैंज-अटाल में जल जीवन मिशन के कार्योें में अनियमितता किए जाने की शिकायतों पर उपजिलाधिकारी चकराता एवं अधि०अभि० जल संस्थान को कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन डाॅ० एस.के. बरनवाल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के मिश्रा, अपर मुख्य नगर अधिकारी नगर निगम जगदीश लाल, नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, उप जिलाधिकारी नरेश चन्द दुर्गापाल, विशेष भूमि अध्यापति अधिकारी के.एस नेगी, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण आरसी तिवारी, तहसीलदार सदर सोहन सिंह रागंड, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अरविन्द पाण्डेय सहित जल संस्थान, विद्युत, पेयजल निगम, सिंचाई, लोनिवि, स्वास्थ्य, राजस्व विभागों सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे तथा उप जिलाधिकारी चकराता, विकासनगर, डोईवाला एवं ऋषिकेश वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!