Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डरुद्रप्रयाग

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा बसुकेदार में क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ आयोजित की गयी जन सुनवाई बैठक

➲ क्षेत्र की समस्याओं एवं तहसील भवन बनाए जाने के संबंध में सभी जन प्रतिनिधियों के लिए गए सुझाव लिए

➲ जिलाधिकारी ने एलोपैथिक चिकित्सालय का निरीक्षण कर उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधा का जायजा लिया

➲ तहसील कार्यालय के सभी पटलों का निरीक्षण कर किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया।

आकाश ज्ञान वाटिका, 01 फ़रवरी 2023, बुधवार, रुद्रप्रयाग। बसुकेदार तहसील भवन निर्माण हेतु 10 वर्षों से चिन्हित की गई भूमि पर क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों की आपसी सहमति न बनने एवं समस्या का समाधान हेतु जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित कर समस्या का समाधान किया गया।

ज्ञातव्य है कि तहसील बसुकेदार कार्यालय के निर्माण हेतु 2 स्थानों जिसमें तिलोधार एवं दालसिंगी घसरोड़ा तोक में भूमि चयन की गई है किन्तु क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों की आपसी सहमति न बनने के कारण तहसील कार्यालय बनाए जाने के लिए भूमि का चयन नहीं किया जा सका, जिसके मध्यनजर जिलाधिकारी ने आज बसुकेदार तहसील कार्यालय हेतु दोनों स्थानों पर चिन्हित की गई भूमि का क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। जिलाधिकारी द्वारा बसुकेदार तहसील परिसर में क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ जन सुनवाई बैठक आयोजित कर क्षेत्र की समस्याओं एवं तहसील भवन बनाए जाने के संबंध में सभी जन प्रतिनिधियों के सुझाव लिए, जिसमें कई जन प्रतिनिधियों का मत तिलोधार में तथा कई जन प्रतिनिधियों द्वारा दालसिंगी घसरोड़ा तोक में तहसील भवन बनाए जाने के संबंध में जिलाधिकारी को अवगत कराया गया।

जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित जन प्रतिनिधियों को वर्तमान तहसील कार्यालय में ही तहसील कार्यालय भवन बनाने का सुझाव रखा गया जिस पर सभी क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों द्वारा अपनी सहमति दी गई। जिलाधिकारी ने सभी जन प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया है कि वर्तमान में संचालित हो रहे तहसील कार्यालय का नव निर्माण किया जाएगा तथा एलोपैथिक चिकित्सालय भवन को भी तहसील कार्यालय हेतु उपयोग में लाया जाएगा तथा एलोपैथिक चिकित्सालय के लिए अलग से भूमि चयनित की जाएगी। उन्होंने कहा कि तहसील कार्यालय को वर्तमान तहसील परिसर में बनाए जाने हेतु शीघ्र ही शासन को प्रस्ताव प्रेषित किया जाएगा।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की समस्या को भी सुना। क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों द्वारा क्षेत्र के कई स्थानों में सड़क मार्गों की दशा ठीक न होने के कारण सड़क मार्ग काफी क्षतिग्रस्त हो गए हैं जिनका डामरीकरण किया जाना है जिसमें नागजगई-पठालीधार मोटर मार्ग, गुप्तकाशी-जखोली मोटर मार्ग, छेनागाड़ मोटर मार्ग, बधाणीताल-बकसीर, घंघासू-उछोला आदि मोटर मार्गों के डामरीकरण की माँग की गई तथा क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बार-बार बाधित होने एवं झूलती विद्युत लाइनों को दुरस्त करने की मांग की गई।

ग्रामीणों द्वारा बसुकेदार क्षेत्र में पानी की समस्या से भी जिलाधिकारी को अवगत कराया गया। बंगवाल तोक चंद्रापुरी से क्षतिग्रस्त पैदल रास्ते को दुरस्त करने की मांग तथा प्राथमिक विद्यालय बसुकेदार में एक ही शिक्षक होने के कारण एक अन्य शिक्षक को तैनात करने की माँग की गई। व्यापार संघ द्वारा बसुकेदार में स्वीकृत सुलभ शौचालय का निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की। क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों द्वारा क्षेत्र में आधार कार्ड बनाए जाने हेतु शिविर लगाने की मांग की गई। उन्होंने यह भी अवगत कराया गया कि बकसीर में एलोपैथिक चिकित्सालय भवन की स्थिति ठीक नहीं है, छेनागाड़ क्षेत्र में नेटवर्क की समस्या से भी अवगत कराया गया। क्षेत्रवासियों द्वारा अवगत कराया गया कि अपनी समस्याओं को लेकर जिला कार्यालय एवं विकास भवन में जाने के लिए वाहन व्यवस्था न होने के कारण क्षेत्रवासियों को काफी परेशानी होती है जिसके लिए उन्होंने जवाड़ी बायपास से जिला कार्यालय एवं विकास भवन हेतु बस संचालन की माँग की गई। क्षेत्रवासियों द्वारा क्षेत्र में बंदरों के आतंक से भी निजात दिलाने की माँग की गई।

जिलाधिकरी ने उपस्थित जन प्रतिनिधियों एवं क्षेत्रीय जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा जो भी समस्यायें बताई गई हैं उन समस्याओं का संबंधित विभाग द्वारा एक सप्ताह के भीतर स्थलीय निरीक्षण कराते हुए समस्या का समाधान सुनिश्चित कराया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रीय जनता को आश्वस्त किया कि मुख्यालय आने वाले ग्रामीणों के लिए विकास भवन व जिला कार्यालय जाने के लिए एक सप्ताह के भीतर वाहन सेवा शुरू करने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

इस अवसर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने एलोपैथिक चिकित्सालय का निरीक्षण कर उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधा का जायजा लिया तथा तहसील कार्यालय के सभी पटलों का निरीक्षण कर किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी परमानंद राम, तहसीलदार राम किशोर ध्यानी, अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई कमल सिंह सजवाण, प्रधान ग्राम पंचायत डालसिंगी आशा देवी, तिनसोली मीना देवी, भुनालगाँव कैलाश वैरवाण, डुंगर महिपाल सिंह, फेगू सजनी बिष्ट, बष्टी नरेंद्र सिंह, मोहन सिंह भंडारी, हरेंद्र सिंह, रणजीत सिंह भंडारी आदि सहित संबंधित अधिकारी, जन प्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!