Breaking News :
>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल
ताज़ा खबरेंदेश

प्रियंका गांधी दोबार हुईं कोरोना संक्रमित, घर में आइसोलेट हुईं

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 अगस्त 2022, बुधवार, नई दिल्ली कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा एक बार फिर से कोरोना संक्रमित हो गई हैं, जिसकी जानकारी उन्होंने एक ट्वीट कर दी है। बता दें कि कुछ समय पहले भी वह कोरोना से संक्रमित हुई थीं। आज सुबह उन्होंने कोरोना संक्रमित होने की सूचना एक ट्वीट करके दी है। जिसमें उन्होंने लिखा कि “आज कोरोना पॉजिटिव आई हूं। घर में आइसोलेट हूं और कोरोना के सभी नियमों का पालन कर रही हूं।” 

विदित रहे कि इससे पहले 3 जून को भी प्रियंका गांधी कोरोना संक्रमित हुई थी, जिसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी थी।

वहीं, मंगलवार को राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे कोरोना संक्रमित हुए थे। उन्होंने भी ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी थी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था- मैं कोरोना संक्रमित हो गया हूं। जो भी लोग मेरे संपंर्क में आए थे वे अपना ध्यान रखें।

देश में कोरोना वायरस के मामलों में एक बार फिर बढ़ोतरी

देश में कोरोना वायरस के मामलों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, इस दौरान संक्रमित होने वालों के मुकाबले ठीक होने वाले लोगों की संख्या अधिक रही। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना के 16,047 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, इस दौरान 19,539 मरीज ठीक भी हुए हैं। देश में सक्रिय मरीजों की संख्या अब कम हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में एक्टिव केस अब 1,28,261 हो गए हैं। बता दें कि मंगलवार को एक्टिव मरीजों की संख्या 1 लाख 31 हजार 807 थी। एक्टिव केस कुल मामलों का 0.29 फीसद है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!