Breaking News :
>>कलम के सिपाही : ईश्वर प्रसाद उनियाल, जिनकी लेखनी आज भी दिखा रही समाज को राह>>देहरादून में अवैध निर्माण करने वालों पर एमडीडीए का शिकंजा>>चारधाम यात्रा-2026 : 6 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण>>मुख्य सचिव ने किया भवाली-रातिघाट बाईपास, श्री कैंचीधाम मंदिर में निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण>>37वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने की एच. एन. बहुगुणा को भारत रत्न देने की मांग>>कुठालवाली में सामुदायिक भवन का लोकार्पण, क्षेत्रवासियों को मिली नई सौगात>>मंत्री रेखा आर्या ने किया 50 से अधिक शिकायतों का मौके पर निस्तारण>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘प्रयास बेहतर कल के लिए’ स्मारिका का किया विमोचन>>जैकी श्रॉफ बने सुपरहीरो, ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ का टीजर रिलीज>>सीमांत गाँवों के विकास हेतु 402 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्य तिथि पर दी श्रद्धांजलि>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया उद्घाटन>>चार धाम तीर्थयात्रियों को मिलेगा मजबूत स्वास्थ्य कवच : डाॅ. धन सिंह रावत>>आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा, विभागों को कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश>>गैस और तेल संकट को लेकर हरक सिंह रावत का केंद्र सरकार पर हमला>>हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई को खुलेंगे, यात्रा की तैयारियां शुरू>>रोजाना दूध में मखाना मिलाकर पीने से शरीर को मिलते हैं कई स्वास्थ्य लाभ>>पुष्कर सिंह धामी ने 63 सफाई निरीक्षकों को दिए नियुक्ति पत्र>>जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उन्हें पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी>>मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट मार्से पेड्रोजो का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट को पूरा करने को डीएम डाला केदारनाथ में डेरा

रुद्रप्रयाग : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत चल रहे कार्यों को समय पर पूरा कराने के लिए जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग मंगेश घिल्डियाल ने भी केदारनाथ धाम में डेरा डाल लिया। डीएम ने रात मजदूरों के ही बीच रहकर उनका हौसला बढ़ाया। साथ ही पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। इससे पहले मंगलवार को मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने भी केदारनाथ का दौरा किया था।

जिलाधिकारी अधिकारियों के साथ मंगलवार व बुधवार को केदारपुरी में ही डटे रहे। इस दौरान उन्होंने केदारपुरी में तैनात पुलिस व एसडीआरएफ के जवानों और कार्यदायी संस्थाओं के कर्मचारियों व मजदूरों के साथ पूरा दिन गुजारा। डीएम ने बताया कि केदारनाथ में मलबा हटाने और पूरी केदारपुरी को आकर्षक बनाने का कार्य प्राथमिकता से किया जाना है। इसकी लगातार निगरानी की जा रही है।

डीएम ने केदारनाथ मंदिर के पीछे पत्थर कटाने के लिए लगाई गई मशीनों का जायजा लिया। साथ ही एएसआइ (भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण) के प्रभारी चंद्रमोहन नौटियाल को निर्देश दिए कि पत्थर काटने के लिए राजस्थान से और अधिक मजदूर मंगवाए जाएं। ताकि कार्य 28 अप्रैल तक पूर्ण हो सके। उन्होंने लोनिवि को हिदायत दी कि मंदाकिनी नदी के किनारे बने चबूतरे के ऊपर पड़े मलबे को तत्काल हटाया जाए।

बढ़ेगा मजदूरों का मेहनताना

केदारनाथ में लोनिवि के 43 मजदूर पत्थर काटने का काम कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने उनका मेहनताना बढ़ाने की भी बात कही। साथ ही लोनिवि और विद्युत विभाग को हिदायत दी कि मंदिर परिसर में टेंट व विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करना सुनिश्चित करें।

पैदल मार्ग का भी लिया जायजा

जिलाधिकारी ने गरुड़चट्टी से गौरीकुंड तक पैदल मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया। कहा कि पुनर्निर्माण कार्यों को समय से पूरा कर यात्रा व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद बनाना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!