Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंदेश

23 अक्टूबर को रामनगरी अयोध्या जायेंगे प्रधानमंत्री मोदी

तैयारियों का जायजा लेने मुख्यमंत्री योगी 19 अक्टूबर को को जायेंगे अयोध्या

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 18 अक्टूबर 2022, लखनऊ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगवानी के लिए रामनगरी अयोध्या तैयार हो रही है। भव्य श्रीराम जन्मभूमि मंदिरके निर्माण के लिए पांच अगस्त 2021 को भूमि पूजन के बाद अब एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अयोध्या आगमन होगा। 

प्रधानमंत्री मोदी का अयोध्या में करीब तीन घंटे का प्रवास रहेगा। इस दौरान कई कार्यक्रम में शामिल होने के साथ ही वह रामनगरी से प्रदेश को बड़ा संदेश भी देंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 23 अक्टूबर को अयोध्या आएंगे। उनके आगमन का कार्यक्रम तय हो गया है। प्रधानमंत्री मोदी अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद राम जी की पैड़ी पर दीपोत्सव मनाएंगे।

अयोध्या में प्रधानमंत्री मोदी का 23 अक्टूबर 2022 का कार्यक्रम

  • 16:55 – भगवना श्री रामलला विराजमान के पूजा और दर्शन (श्री राम जन्मभूमि)
  • 17:05- राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र साईट का निरीक्षण दर्शन (श्री राम जन्मभूमि)
  • 17:40-भगवान श्री राम का राज्याभिषेक (श्री राम कथा पार्क)
  • 18:25- सरयू जी नये घाट पर आरती (न्यू घाट सरयू जी)
  • 18:40- दीपोत्सव (रामजी की पैड़ी)

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करीब एक वर्ष बाद रामनगरी अयोध्या आगमन का कार्यक्रम तय होने के बाद वहां पर तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। अयोध्या के कमिश्नर नवदीप रिनवा जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी कर चुके हैं। एडीजी सुरक्षा विनोद कुमार सिंह भी तैयारी परखने आज अयोध्या पहुंचेंगे। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अयोध्या आगमन के कार्यक्रम को देखते हुए वहां की तैयारी परखने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 19 अक्टूबर यानी बुधवार को अयोध्या जाएगा। सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या में हनुमान गढ़ी तथा श्रीराम राम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी को अंतिम रूप भी देंगे।

लगातार दूसरी बार वाराणसी से लोकसभा के सदस्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र में देव दीपावली में तो शामिल हो चुके हैं। रामनगरी अयोध्या में यह पहला अवसर होगा,जब पीएम मोदी दीपोत्सव में शामिल होंगे। इस बार यहां पर गाय के गोबर से बने 25 हजार दीपक प्रज्जिवलित किए जाएंगे। इसमें 1100 गोदीप श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के गर्भगृह में जलाए जाएंगे। यह भी गाय के दूध से बने घी से जलाए जाएंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!