Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कांग्रेस के गढ़ अमेठी के बाद प्रयागराज में करेंगे चुनावी सभा

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 फ़रवरी 2022, गुरुवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा 2022 में बुधवार को चौथे चरण के मतदान के बाद अब भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारकों का अगला पड़ाव पांचवें तथा छठे चरण के मतदान वाले क्षेत्र हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को कांग्रेस के गढ़ अमेठी के बाद प्रयागराज में चुनावी सभा करेंगे। भारतीय जनता पार्टी के चाणक्य माने जाने वाले अमित शाह की बहराइच तथा बस्ती में चुनावी सभा होगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की कुशीनगर तथा वाराणसी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बाराबंकी में सभा होगी। इस चुनाव के पांचवें चरण में 27 फरवरी को मतदान होना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पांचवें चरण के मतदान वाले दिन 27 फरवरी को वाराणसी में रहेंगे। वाराणसी में छठे चरण में तीन मार्च को मतदान होना है। पीएम मोदी रविवार को वाराणसी के संपूर्णानंद संस्कृत विवि में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में आठ विधानसभा के बूथ पदाधिकारी बैठक में शामिल होंगे। पीएम मोदी इनको जीत का मंत्र देंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अमेठी में जनसभा करीब एक बजे से होगी। इसमें अमेठी के साथ सुल्तानपुर की नौ और रायबरेली की सालोन विधानसभा के प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा करेंगे। अमेठी के गौरीगंज के कौहार में होने वाली सभा को लेकर प्रत्याशियों के साथ ही भाजपा के समर्थक बेहद उत्साहित हैं। पीएम मोदी अमेठी के तिलोई, गौरीगंज, जगदीशपुर व अमेठी सदर के साथ ही सुल्तानपुर की इसौली, सुल्तानपुर, सदर, लंभुआ व कादीपुर तथा रायबरेली जिले की सलोन विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाएंगे।

अमेठी के बाद प्रधानमंत्री तीन बजे से प्रयागराज में सभा करेंगे। इस सभा से वह प्रयागराज के साथ ही प्रतापगढ़ से भाजपा के प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाएंगे। इसमें 19 विधानसभा के प्रत्याशी भी प्रधानमंत्री के साथ रहेंगे। प्रयागराज के फाफामऊ में होने वाली इस रैली में प्रयागराज के फाफामऊ, सोरांव, फूलपुर, प्रतापपुर, मेजा, हंडिया, करछना, इलाहाबाद पश्चिमी, इलाहाबाद उत्तरी, इलाहाबाद दक्षिणी, कोरांव व बारा तथा प्रतापगढ़ के रामपुर खास, विश्वनाथगंज, पट्टी, रानीगंज, बाबागंज, कुंडा और प्रतापगढ़ सदर विधानसभा के प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को बाराबंकी तथा कौशांबी में थे।

केन्द्र सरकार में गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को बहराइच के कैसरगंज तथा बस्ती के हर्रेया विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में सभा करेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का गुरुवार को कुशीनगर के तुमकुहीराज के रामलीला मैदान में दोपहर में सभा करेंगे। इसके बाद दोपहर में तीन बजे से वाराणसी के कपसेठी में उनकी जनसभा होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बाराबंकी के दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र में जनसभा है। जहां से भाजपा के प्रत्याशी शरद अवस्थी हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!