Breaking News :
>>ग्रीन बिल्डिंग की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, कार्यदायी संस्था को लगाई फटकार>>ऋण फर्जीवाड़े पर डीएम सख्त, संदिग्ध मामलों की होगी एसआईटी जांच>>कृष्ण भक्ति में सराबोर हुआ श्री सनातन धर्म मंदिर, छठी उत्सव में गूँजे राधे-राधे और हरे कृष्ण के जयकारे>>प्रहरी हिमालय>>लोक भवन में आयोजित हुआ ‘एक प्रयास, नशा मुक्त हो समाज’ कार्यक्रम>>भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन>>श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण>>पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता>>15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’>>पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश>>नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश>>मेहनत और प्रतिभा को सम्मान देगी योगी सरकार, विद्यालयों के वार्षिकोत्सव में मिलेगा पुरस्कार>>इंडिया-इजराइल परियोजना: बुंदेलखंड में जल संकट का समाधान निकाल रहा योगी सरकार का आधुनिक जल प्रबंधन मॉडल>>स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर>>पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया>>अमेरिका-ईरान तनाव फिर चरम पर, तेल टैंकरों पर हमले के बाद बढ़ा टकराव>>‘हैवान’ को सेंसर बोर्ड की हरी झंडी, 11 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>नितिन नबीन के कुमाऊं दौरे को लेकर तैयारियां तेज, मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों के साथ की बैठक>>जर्जर भवनों का होगा सर्वे, डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
उत्तराखण्ड

प्रहरी हिमालय

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 9 सितम्बर, 2026, देहरादून।

हिमालय भारत का सिरमौर और सामरिक प्रहरी है,
आर्थिक, भौगोलिक,आध्यात्मिक,जलवायु का आधार है।

हिमालय प्रतिज्ञा का, जोर हो रहा है,
हिमालय बचाओ का, शोर हो रहा है।

सभा, गोष्ठियों की, चहुँदिसि भरमार है,
हिमालय की समस्या समाधान की, मौखिक बौछार है।

क्या हो रहा है, क्या नहीं होना चाहिए, सब जानते हैं,
प्रतिक्षण हिमालय की बदलती दशा, सब पहचानते हैं।

हिमालयी जलवायु परिवर्तन से, सभी भिज्ञ हैं,
ग्लेशियरीय हलचल से सभी विज्ञ है।

प्राकृतिक विभिषिकाओं से जन मानस त्रस्त हैं,
चिरकालीन परंपरायें, सभ्यता, संस्कृति, संस्कार सब ध्वस्त हैं।

विकास की होड़ में विनाश हो रहा है,
फलस्वरुप पर्वतराज अपनी नैसर्गिकता खो रहा है।

समय की पुकार है, सचेत हो जाओ,
भविष्य की पीढीयों हेतु, हिमालय बचाओ।

जमघट, प्लास्टिक, कचरे को करो नियंत्रित,
जिससे न हो कभी जल,वायु, ताप, मृदा प्रदूषित।

होटल, बाँध, सड़क, सुरंगों का गहन आँकलन हों,
समुचित तकनीकी निर्माण, नियोजन हेतु नियम सख्त हों।

प्राकृतिक सीमा,जैव विविधता, अभयारण्य बचायें,
औषधीय वनस्पति, जड़ी- बूटियाँ उगाऐं।

जंगल, वन्यजीव, तीर्थ, सामरिक सीमा बचायें,
वृक्षारोपण की अधिकता से भू-क्षरण रूकवायें

पर्वतीय श्रृंखलाओं का प्रदूषण हटायें,
नदी स्वच्छता, संरक्षण, हेतु प्रतिबद्धता बढ़ायें।

प्राकृतिक सम्पदाओं का करें ना दोहन,
विश्व के जन-जन को जागरुक करें हम।

सुरक्षित हिमालय हेतु,
कर्तव्यों पर हो सतर्कता का आवरण,
उद्देश्यपूर्ण होगा शोभन तभी,
“हिमालय बचाओ प्रतिज्ञा” का प्रण।

साभार : शोभा पांडे “शोभन” देहरादून

यहाँ क्लिक करें👇
https://akashgyanvatika.com/teachers-architects-of-the-nations-future/

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!