Breaking News :
>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई>>हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद>>त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना
उत्तर-प्रदेश

कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र की जयंतीपुर मियां कॉलोनी में कांग्रेस के पार्षद सद्दाम (35) ने कथित तौर पर अपने घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, घटना के पीछे पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है। हालांकि, पुलिस मामले की जांच के बाद ही घटना की पूरी वजह स्पष्ट होने की बात कह रही है।

सद्दाम वार्ड संख्या 69 से कांग्रेस के पार्षद थे और इससे पहले भी पार्षद रह चुके थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने दो शादियां की थीं और दोनों पत्नियां आसपास स्थित अलग-अलग मकानों में रहती थीं। उनकी एक पत्नी भी पूर्व में इसी वार्ड से पार्षद रह चुकी हैं।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद सद्दाम अपने कमरे में चले गए। कुछ देर बाद परिजनों ने उन्हें कमरे में फंदे से लटका देखा। घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। परिजन उन्हें तत्काल फंदे से उतारकर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल में मौत की पुष्टि होने के बाद पिता, भाई और अन्य परिजन शव को वापस घर ले आए। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग उनके घर पर जुट गए। घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता हाजी इकराम कुरैशी समेत अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे।

बताया जा रहा है कि देर रात तक घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी। सीओ सिविल लाइंस भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया कि परिवार की ओर से अभी पुलिस को कोई औपचारिक सूचना नहीं दी गई है। कुछ लोगों के फोन जरूर आए हैं। मामले की जानकारी जुटाने के लिए पुलिस टीम मौके पर भेजी गई है और घटना की जांच की जा रही है।

Loading

error: Content is protected !!