Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डहरिद्वार

कांवड़ मेले में पुलिस ने नया यातायात प्लान किया लागू, ये रहेंगी पार्किंग व्यवस्था

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 जुलाई 2023, मंगलवार, हरिद्वार। कांवड़ मेले में डाक कांवड़ की आमद होने पर पुलिस ने रविवार देर रात से नया यातायात प्लान लागू किया है। जिसमें कांवड़ यात्रियों और अन्य वाहनों के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है। वहीं, शहर में भी लगातार बढ़ रही भीड़ को देखते हुए अंदरूनी यातायात के लिए भी यातायात प्लान लागू किया गया है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि दिल्ली की तरफ से देहरादून व पर्वतीय क्षेत्रों में जाने वाले वाहनों को रामपुर तिराहा व बिझौली से डायवर्ट किया जा रहा है। दिल्ली की तरफ से नजीबाबाद व कुमाऊं की तरफ जाने वाले वाहनों को विलासपुर तिराहा मुजफ्फरनगर व नगला इमरती से डायवर्ट किया जा रहा है।

वहीं, हरिद्वार आने वाले कावड़ यात्रियों के वाहनों को नगला इमरती से डायवर्ट कर बैरागी पार्किंग भेजा जा रहा है। बहादराबाद की तरफ से देहरादून, ऋषिकेश व पर्वतीय क्षेत्रों जाने वाले वाहनों को ख्याती ढाबा-सलेमपुर- बुग्गावाला से बिहारीगढ़ होते हुए देहरादून की तरफ निकाला जा रहा है। जबकि बहादराबाद की तरफ से नजीबाबाद की तरफ जाने वाले वाहनो को सिंहद्वार से डायवर्ट कर लक्सर बालावाली होते हुए नजीबाबाद की तरफ भेजा जा रहा है।

नजीबाबाद की तरफ से देहरादून-ऋषिकेश व पर्वतीय क्षेत्रों की तरफ जाने वाले चौपहियां वाहनों को कोटद्वार पौड़ी-श्रीनगर होते हुए निकाला जा रहा है। देहरादून की तरफ से दिल्ली जाने वाली सभी चौपहिया वाहनों को नटराज चौक से देहरादून होते हुए दिल्ली भेजा जा रहा है। एसएसपी ने बताया कि नेपाली फार्म की तरफ से आने वाले चौपहिया वाहनो को यदि रुड़की की तरफ जाना है तो उन्हें दुधाधारी तिराहा से डायवर्ट कर हिलबाईपास की तरफ से भेजा जाएगा।

ये रहेगी पार्किंग व्यवस्था

  • नजीबाबाद की तरफ से आने वाली रोडवेज और प्राइवेट बसें व ट्रैक्टर ट्राली को नीलधारा व गौरीशंकर पार्किंग में पार्क किया जाएगा।
  • देहरादून, ऋषिकेश की तरफ से आने वाली रोडवेज बसें व प्राइवेट बसों को मोतीचूर पार्किंग में पार्क किया जाएगा।
  • दिल्ली की तरफ जाने वाली व दिल्ली की तरफ से आने सभी रोडवेज बसें, प्राईवेट बसों को ऋषिकुल मैदान में पार्क किया जाएगा।
  • सभी पार्किंगों से कांवड़ यात्रियों को लाने और ले जाने के लिए दो-दो शटल टैक्सी संचालित की जा रही हैं।
  • बताया कि 17 जुलाई तक आवश्यक सेवाओ में प्रयुक्त वाहनों के अतिरिक्त सभी भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।

एसपी क्राइम व यातायात रेखा यादव ने बताया कि कांवड़ मेले के दौरान 15 जुलाई तक ऋषिकेश की तरफ से आने वाले सभी आटो, विक्रम एवं टैक्सी को सर्वानन्द घाट यू- टर्न से वापस भेजा जा रहा है। चण्डी चौक पर नजीबाबाद की तरफ जाने वाले आटो विक्रम व टैक्सी स्टेण्ड को नीलधारा गौरीशंकर पार्किंग से संचालित किया रहा है। इसी तरह देहरादून व ऋषिकेश की तरफ जाने वाले आटो विक्रम एवं टैक्सी स्टेण्ड को मोतीचूर पार्किंग से संचालित किया जा रहा है।

ज्वालापुर की तरफ से आने वाले सभी आटो, विक्रम व ई-रिक्शा को शिवमूर्ति चौक से डायवर्ट कर तुलसी चौक देवपुरा होते हुए वापस भेजा निकाला जा रहा है। जबकि हिलबाईपास की तरफ से आने वाले सभी आटो विक्रम एवं ई-रिक्शा को ब्रहमपुरी तिराहे से डायवर्ट कर वापस भेजा जाएगा। किसी भी चौपहिया वाहन आटो विक्रम व ई-रिक्शा को चण्डी चौक से बाल्मिकी चौक की तरफ प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

शिवमूर्ति चौक से लेकर वाल्मिकी चौक, ब्रह्मपुरी तिराहा पोस्ट ऑफिस तिराहा, ललतारौ पुल व हरकी पैड़ी तक पूर्णतः जीरो जोन रहेगा। जगजीतपुर की तरफ से आने वाले आटो विक्रम व ई-रिक्शा को सिंहद्वार से डायवर्ट कर वापस भेजा जाएगा। सिंहद्वार व शंकराचार्य चौक सर्वानन्द घाट तिराहा से चौपहिया व तिपहिया वाहनों का शहर के अन्दर प्रवेश पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!