Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरेंदेश

पंजाबी गायक मूसेवाला हत्याकांड में पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, एक और गैंगस्टर हरियाणा से गिरफ्तार

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 जून 2022, सोमवार, अमृतसर। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में सीआइए स्टाफ पुलिस ने हरियाणा के फतेहाबाद से एक और गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया गैंगस्टर विश्नोई ग्रुप से संबंधित देवेंद्र उर्फ काला काला बताया जा रहा है। सीआइए स्टाफ पुलिस रविवार की रात में देवेंद्र काला को पकड़कर मोगा लेकर आई है। इससे पहले सीआइए स्टाफ पुलिस ने 5 दिन पहले फतेहाबाद से ही बिश्नोई गैंग के गुर्गे पवन बिश्नोई एवं नसीब खान को गिरफ्तार किया था।

गैंगस्टर पवन बिश्नोई एवं नसीब खान दोनों ही मोगा में अप्रैल महीने में हुए पिंटा हत्याकांड मैं वांछित थे इन दोनों से पूछताछ में इस बात के संकेत मिले थे कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में जिस बोलेरो कार का प्रयोग हुआ था वह बोलेरो कार इन्हीं दोनों ने उपलब्ध करवाई थी। वर्तमान में दोनों पुलिस रिमांड पर हैं। रिमांड की अवधि के दौरान पूछताछ में सिद्धू मूसे वाला की हत्या से संबंधित साजिश में शामिल रहने वाले कुछ लोगों का पता चला। उसी कड़ी में देवेंद्र उर्फ काला की गिरफ्तारी हुई है। जल्द ही इस हत्याकांड के कई और राजफाश हो सकते हैं।

रविवार को बंबीहा ग्रुप ने इंटरनेट मीडिया पर डाली गई पोस्ट में लिखा है कि सिद्धू मूसेवाला वीर, मीत बाउंसर मनीमाजरा, लवी दियोड़ा और ओर मेरे जितने भी वीरों की हत्या हुई है, उसका बदला जल्दी ही इनके हत्यारों को मारकर लिया जाएगा। किसी भी निदरेष बंदे को कुछ भी नहीं कहना है, लेकिन जो हमारे खिलाफ इनका साथ देगा। बंबीहा ग्रुप की इस पोस्ट के बाद यह संकेत मिल रहे हैं कि राज्य में आने वाले दिनों में गैंगवार हो सकती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!