Breaking News :
>>इगास के रंग में रंगे सूचना महानिदेशक व उपाध्यक्ष MDDA बंशीधर तिवारी, पहाड़ी गीतों पर जमकर थिरके>>भारतीय क्रिकेट के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा>>सीएम धामी ने रूप चतुर्दशी (छोटी दीपावली) पर समस्त प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>बॉक्स ऑफिस पर सूर्या की ‘सीन’ का धमाका, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>युवाओं के लिए खुशखबरी, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में 54 पदों पर निकली भर्ती>>‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर बने शहजाद पूनावाला, जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये>>लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित>>केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास>>अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके>>दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 07 शव बरामद>>जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी>>बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का धमाका, पहले दिन ही पार किया 60 करोड़ का आंकडा>>धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग>>लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल>>रंगारंग प्रस्तुतियों और बॉलीवुड गायक वरुण जैन की शानदार परफॉर्मेंस के साथ ‘धरोहर-2026’ का भव्य समापन>>केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद>>अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट>>जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
उत्तराखण्डक्राइम

गुंडा एक्ट में जिलाबदर किये गए अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्त निर्धारित अवधि से पूर्व ही जिले की सीमा में प्रवेश कर चोरी का कर रहा था प्रयास

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 30 जुलाई 2026, देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान के तहत विकासनगर पुलिस ने जिलाबदर किए गए एक आदतन अपराधी को दोबारा जनपद की सीमा में प्रवेश करने पर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को छ: माह के लिए देहरादून जनपद से बाहर रहने का आदेश दिया गया था, लेकिन वह निर्धारित अवधि पूरी होने से पहले ही विकासनगर क्षेत्र में पहुंच गया। पुलिस ने उसके खिलाफ गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत नया मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार, 29 जुलाई की रात मुखबिर से सूचना मिली कि जिलाबदर किया गया आरोपी आसिफ विकासनगर क्षेत्र में घूम रहा है और किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सिनेमा गली, विकासनगर के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

छह माह के लिए किया गया था जिलाबदर

पुलिस ने बताया कि आरोपी आसिफ पुत्र राशिद निवासी मुस्लिम बस्ती, विकासनगर को जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर 4 मई 2026 से छह माह के लिए देहरादून जनपद की सीमाओं से बाहर रहने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद उसने आदेश का उल्लंघन करते हुए समय से पहले जिले में प्रवेश किया, जिसके बाद उसके खिलाफ गुण्डा नियंत्रण अधिनियम, 1970 की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

कई संगीन मामलों में दर्ज हैं मुकदमे

पुलिस के मुताबिक, 27 वर्षीय आरोपी आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ विकासनगर कोतवाली में आर्म्स एक्ट, लूट, डकैती, धमकी और अन्य गंभीर अपराधों सहित कुल 15 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने के कारण उसे पहले जिलाबदर की कार्रवाई का सामना करना पड़ा था।

अपराधियों पर जारी रहेगा अभियान

देहरादून पुलिस ने कहा कि ऑपरेशन प्रहार के तहत जिले में सक्रिय अपराधियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह की कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.