Breaking News :
>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई>>हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
उत्तराखण्डदेहरादून

आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे ध्वजारोहण, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रतिभाओं का होगा सम्मान

14 अगस्त को भव्य रूप से मनेगा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस, ‘हर घर तिरंगा’ और ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिलेगी रफ्तार

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 30 जुलाई 2026, देहरादून। राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस को पूरे जनपद में गरिमापूर्ण, भव्य और हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में गुरुवार को ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित बैठक में स्वतंत्रता दिवस समारोह की विस्तृत रूपरेखा तय की गई और अधिकारियों को समयबद्ध तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए।

14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर भव्य कार्यक्रम
जिलाधिकारी ने कहा कि 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस भव्य एवं भावपूर्ण तरीके से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम के लिए उपयुक्त स्थान चिन्हित करने तथा वर्ष 1947 के भारत विभाजन की विभीषिका से पीड़ित लोगों को कार्यक्रम में आमंत्रित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को विभाजन की त्रासदी से अवगत कराने के साथ ही सामाजिक विभाजन और असामंजस्य को दूर करने, राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव एवं मानव सशक्तिकरण की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से विशेष प्रदर्शनी भी आयोजित की जाए।

परेड ग्राउंड में दिखेगा देशभक्ति का भव्य उत्सव
स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह देहरादून के ऐतिहासिक परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। जनपद के सभी सरकारी कार्यालयों में प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण होगा, जबकि परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री प्रातः 10 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। पुलिस बैंड की देशभक्ति धुनों के बीच राष्ट्रगान होगा और पुलिस, अर्धसैनिक बल, होमगार्ड, एनसीसी कैडेट्स एवं प्रांतीय रक्षक दल की टुकड़ियां भव्य परेड के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देंगी।

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, राज्य आंदोलनकारियों, खिलाड़ियों तथा उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिस एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। समारोह में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों का सजीव प्रसारण भी किया जाएगा, ताकि जनपदवासी इस गौरवपूर्ण अवसर के साक्षी बन सकें।

देशभक्ति गीतों से गूंजेंगे चौराहे, रोशनी से जगमगाएंगी सरकारी इमारतें
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि 14 अगस्त की शाम 6 बजे से जनपद के प्रमुख चौराहों पर लाउडस्पीकर के माध्यम से देशभक्ति गीतों का प्रसारण किया जाए। साथ ही सरकारी भवनों एवं प्रमुख इमारतों को छोटे एलईडी बल्बों से आकर्षक ढंग से प्रकाशित किया जाए, जिससे स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पूरा शहर देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आए।

उन्होंने शिक्षण संस्थानों में प्रातः 7 बजे प्रभात फेरी निकालने तथा इसके बाद विचार गोष्ठी, निबंध, खेलकूद प्रतियोगिताएं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, राज्य आंदोलनकारियों, मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, महानुभावों एवं गणमान्य नागरिकों को समय से निमंत्रण पत्र भेजने के निर्देश भी दिए गए।

पुलिस विभाग को परेड एवं सलामी की तैयारियां समय से पूर्ण करने तथा संबंधित रेखीय विभागों को कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुनिश्चित करने को कहा गया।

स्वच्छता से लेकर तिरंगा यात्रा तक-हर कदम देश के नाम
नगर निगम को पार्कों, स्मारकों, चौक-चौराहों तथा स्थापित प्रतिमाओं के आसपास विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के साथ ही रंग-रोगन एवं सौंदर्यीकरण के निर्देश दिए गए।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जनभागीदारी का व्यापक स्वरूप देने पर भी जोर दिया गया। ब्लॉक एवं विधानसभा स्तर पर तिरंगा यात्राएं और साइकिल रैलियां आयोजित कर अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि स्वतंत्रता दिवस समारोह को प्लास्टिक मुक्त रखा जाए और समारोह में प्लास्टिक से बनी सामग्री का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

‘एक पेड़ मां के नाम’ से प्रकृति संरक्षण का भी संदेश
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए पूरे जनपद में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृहद पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से देशभक्ति के साथ प्रकृति संरक्षण और भावनात्मक जुड़ाव का संदेश भी जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) स्मृता परमार, सिटी मजिस्ट्रेट राकेश तिवारी, एसडीएम अपर्णा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एमके शर्मा, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल, जिला शिक्षा अधिकारी प्रेमलाल भारती सहित विभिन्न रेखीय विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!