Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरेंदेशविशेष

“सरदार पटेल न केवल इतिहास बल्कि सभी भारतीयों के दिलों में बसते हैं” : प्रधानमंत्री

  • सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के केवडिया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर पुष्पांजलि अर्पित की है।

आकाश ज्ञान वाटिका, 31 अक्टूबर 2021, रविवार,  गांधीनगर। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के केवडिया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर पुष्पांजलि अर्पित की है। इसके साथ ही इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सरदार पटेल को याद किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल न केवल इतिहास बल्कि सभी भारतीयों के दिलों में  बसते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरदार पटेल हमेशा मजबूत, समावेशी, संवेदनशील भारत चाहते थे, एकजुट होने पर लक्ष्य पूरा होगा। बता दें कि आज सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्टैचू ऑफ यूनिटी पर आयोजित एकता परेड को वीडियो संदेश के जरिए संबोधित किया।

सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के केवडिया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर पुष्पांजलि अर्पित की है। आज गृह मंत्री अमित शाह इस मौके पर केवड़िया में सरदार वल्लभ भाई पटेल को समर्पित 182 मीटर ऊंची प्रतिमा के पास राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में शामिल हुए हैं। शाह कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे। इस खास मौके पर परेड भी आयोजित हुई।

[box type=”shadow” ]प्रधानमंत्री ने कहा कि:

  • सरदार पटेल हमारे देश को एक शरीर के रूप में रूप में देखते थे। इसलिए उनके ‘एक भारत’ का मतलब यह भी था कि जिसमें सभी को समान अवसर और समान सपने देखने का अधिकार हो। आगे पीएम ने कहा कि दशकों पहले, उस दौर में भी, उनके आंदोलनों की ताकत यह थी कि वे पुरुषों और महिलाओं, हर वर्ग, को शामिल करते थे। आज जब हम ‘एक भारत’ की बात करते हैं तो उसका स्वरूप क्या होना चाहिए? भारत में महिलाओं के पास एक से अधिक अवसर हैं।
  • भारत ने अपना हित सुरक्षित करने के लिए ‘आत्मनिर्भर’ के एक नए मिशन पर यात्रा शुरू की है। इसके साथ ही हमें सरदार पटेल की यह कहावत याद रखनी होगी कि सामान्य प्रयास से, हम देश को आगे तक ले जा सकते हैं।
  • जल, थल, आकाश और अंतरिक्ष सहित हर मोर्चे पर भारत की ताकत और संकल्प अभूतपूर्व है। इसके बाद देश के दूर-दराज के इलाकों तक पहुंचने से लोगों के दिलों की दूरी कम हो जाएगी और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा मिलेगा।
  • आज सरदार पटेल की प्रेरणा से भारत बाहरी और आंतरिक सभी प्रकार की चुनौतियों से निपटने में सक्षम होता जा रहा है। पिछले 7 सालों में देश को दशकों पुराने अवांछित कानूनों से छुटकारा मिला। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक रिकॉर्डेड वीडियो संदेश के माध्यम से समारोह को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम ने आगे कहा कि सरदार पटेल हमेशा मजबूत, समावेशी, संवेदनशील भारत चाहते थे। हमारा लक्ष्य तभी पूरा हो सकता है जब हम एकजुट रहें।
  • बीते वर्षों में जो अनेक रिफॉर्म किए गए हैं उनका सामूहिक परिणाम है कि भारत निवेश का एक आकर्षक डेस्टिनेशन बन गया है। आगे कहा कि आजाद भारत के निर्माण में सबका प्रयास जितना तब प्रासंगिक था, उससे कहीं अधिक आजादी के इस अमृतकाल में होने वाला है। आजादी का ये अमृतकाल, विकास की अभूतपूर्व गति का है, कठिन लक्ष्यों को हासिल करने का है। ये अमृतकाल सरदार साहब के सपनों के भारत के नवनिर्माण का है।
  • पिछले 7 वर्षों में देश ने दशकों पुराने अवां​छित कानूनों से मुक्ति पाई है। राष्ट्रीय एकता को संजोने वाले आदर्शों को नई ऊंचाई दी है। जम्मू-कश्मीर हो, पूर्वोत्तर हो या हिमालय का कोई गांव आज सभी प्रगति के पथ पर अग्रसर हैं।
  • हमें ये याद रखना है कि नाव में बैठे हर मुसाफिर को नाव का ध्यान रखना ही होता है। हम एक रहेंगे तभी आगे बढ़ पाएंगे, देश अपने लक्ष्यों को तभी प्राप्त कर पाएगा।
  • भारत सिर्फ एक भौगोलिक इकाई नहीं है बल्कि आदर्शों, संकल्पनाओं, सभ्यता, संस्कृति के उदार मानकों से परिपूर्ण राष्ट्र है। धरती के जिस भूभाग पर हम 130 करोड़ से अधिक भारतीय रहते हैं वो हमारी आत्मा, सपनों, आकांक्षाओं का अखंड हिस्सा है।

विदित रहे कि सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर पीएम मोदी ने लगातार तीनों कार्यक्रमों में भाग लिया था। लेकिन इस साल इटली में जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के चलते हिस्सा नहीं ले पाए हैं।[/box]

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि :

  • आज सरदार पटेल की जन्म जयंती है। मैं पूरे देश में करोड़ों देशवासियों को बताना चाहता हूं- ‘सदियों में कभी कोई एक ही सरदार बन पाता है, वो एक सरदार सदियों तक अलख जगाता है।
  • इस दौरान अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस का विशेष महत्व है। आज का राष्ट्रीय एकता दिवस आजादी का अमृत महोत्सव का दिन है। आजादी के बाद अंग्रेजों ने जाते समय देश को कई टुकड़ों में बंटने की साजिश रची थी, लेकिन सरदार पटेल ने उस साजिश को नाकाम किया और ‘अखंड भारत’ बनाने का संकल्प लिया।
  • गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर केवड़िया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में सशस्त्र सीमा बल ने वुशू मार्शल आर्ट का भी प्रदर्शन किया।
  • बता दें कि इस कार्यक्रम में अमित शाह के अलावा भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ,जल, थल, वायुसेना के अधिकारी, ओलंपिक, एशियन व विविध खेलों में मेडल विजेता खिलाड़ियों के साथ पुलिस अधिकारी-कर्मचारी भी शिरकत कर रहे हैं। इस दौरान आयोजित हुई परेड में पुरुष हॉकी टीम के कप्तान, ओलंपियन मनप्रीत सिंह और अन्य एथलीट ने हिस्सा लिया।

विदित रहे कि सरदार पटेल ने 560 रियासतों को भारत में मिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। राष्ट्र को एकजुट करने के लिए सरदार पटेल के किए प्रयासों के लिए हर साल उनके जन्मदिन पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!